फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All three journalists of the channel got bail in one case

चैनल के तीनों पत्रकारों को एक मामले में मिली जमानत, दूसरे में याचिका खारिज

Wed, 19 Jun 2019 10:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jun 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
All three journalists of the channel got bail in one case
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानिकारक खबर चलाने के मामले में गिरफ्तार नेशन लाइव चैनल के तीनों पत्रकारों को फिलहाल जेल में रहना होगा। कोर्ट ने एक मामले में जमानत दे दी है तो दूसरे  मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। 
विज्ञापन


पत्रकारों के वकील नितिन गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार पत्रकारों पर दो अलग-अलग मुकदमें दर्ज हैं। मानहानिकारक खबर चलाने के मामले में बुधवार को एडीजे- 5 की कोर्ट ने चैनल की एमडी इशिका सिंह, एंकर अंशुल और मैनेजिंग एडिटर अनुज शुक्ला को जमानत दे दी। 
विज्ञापन


इस मामले में कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं दूसरे मामले में  एडीजीसी रोहताश शर्मा ने बताया कि बिना अनुमति चैनल चलाने के मुकदमे में बुधवार को एडीजे (फास्ट ट्रैक कोर्ट- 1) वेदप्रकाश वर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अदालत ने इशिका सिंह, अंशुल और अनुज शुक्ला की जमानत अर्जी खारिज कर दी। बता दें कि 6 जून को सेक्टर-65 स्थित नेशन लाइव चैनल में एक डिबेट का आयोजन हुआ था। पुलिस का आरोप है कि इस मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहनिकारक खबर चलाई गई थी। इसके बाद आठ जून को मुकदमा दर्ज कर चैनल के तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed