फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All Ramlilas in Delhi will be under CCTV surveillance.

Delhi NCR News: सीसीटीवी की नजर में होंगी दिल्ली की सभी रामलीलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
-भीड़ के हिसाब से पुलिस बल और मेटल डिटेक्टर तैनात होंगे, हर आयोजन में रात नौ बजे नशामुक्ति की शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सभी रामलीला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। हर स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और भीड़ के अनुसार पुलिस बल, मेटल डिटेक्टर व सिविल डिफेंस कर्मियों की तैनाती होगी। समाज कल्याण मंत्री एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष रविंद्र इंद्राज सिंह ने तैयारियों को लेकर हुई बैठकों में अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पार्किंग, सफाई, फॉगिंग, मोबाइल टॉयलेट और प्रवेश मार्गों की मरम्मत भी आयोजन से पहले पूरी करने को कहा गया।

रात नौ बजे दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ-
प्रत्येक रामलीला में रोज रात नौ बजे नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और वोकल फॉर लोकल का संदेश भी दिया जाएगा। समितियों को विभिन्न विभागों से मंजूरी के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन के बाद ढांचा हटाने के लिए 45 दिन की समयसीमा वाले ग्रेस पीरियड पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed