{"_id":"6abe7beec88b56b672097e41","slug":"all-ramlilas-in-delhi-will-be-under-cctv-surveillance-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157490-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीसीटीवी की नजर में होंगी दिल्ली की सभी रामलीलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीसीटीवी की नजर में होंगी दिल्ली की सभी रामलीलाएं
विज्ञापन
-भीड़ के हिसाब से पुलिस बल और मेटल डिटेक्टर तैनात होंगे, हर आयोजन में रात नौ बजे नशामुक्ति की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सभी रामलीला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। हर स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और भीड़ के अनुसार पुलिस बल, मेटल डिटेक्टर व सिविल डिफेंस कर्मियों की तैनाती होगी। समाज कल्याण मंत्री एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष रविंद्र इंद्राज सिंह ने तैयारियों को लेकर हुई बैठकों में अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पार्किंग, सफाई, फॉगिंग, मोबाइल टॉयलेट और प्रवेश मार्गों की मरम्मत भी आयोजन से पहले पूरी करने को कहा गया।
रात नौ बजे दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ-
प्रत्येक रामलीला में रोज रात नौ बजे नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और वोकल फॉर लोकल का संदेश भी दिया जाएगा। समितियों को विभिन्न विभागों से मंजूरी के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन के बाद ढांचा हटाने के लिए 45 दिन की समयसीमा वाले ग्रेस पीरियड पर भी विचार किया गया।