फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All possible police arrangements will be made for the smooth conduct of elections, DCP

Delhi NCR News: चुनाव के सुचारू संचालन के लिए हर संभव पुलिस व्यवस्था की जाएगी डीसीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
डूसू चुनाव के मद्देनजर डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में आठ दिन का समय बचा है। ऐसे में छात्र संगठनों के साथ ही प्रशासन व पुलिस भी सक्रिय हो गई है। चुनाव के सुचारू संचालन के लिए बुधवार को कुलपति प्रो योगेश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में डीन ऑफ कॉलेज प्रो. बलराम पाणी, साउथ कैंपस के निदेशक प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, प्रॉक्टर प्रो. रजनी अब्बी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रंजन त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष, संकाय डीन, कॉलेजों के प्रिंसिपल, डूसू चुनाव अधिकारी, डीसीपी उत्तरी क्षेत्र और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे।


डूसू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि बैठक में चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसीपी उत्तरी क्षेत्र ने आश्वासन दिया कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए हर संभव पुलिस व्यवस्था की जाएगी। लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज का चुनाव पेपर बैलेट के माध्यम से होगा और इसकी व्यवस्था कॉलेज द्वारा ही की जाएगी। ईवीएम केवल डूसू पदाधिकारियों के चुनाव के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल, विभागाध्यक्ष, डीन को समय-समय पर डूसू वेबपेज पर अधिसूचना के रूप में जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। प्रतिभागियों के लिए महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर और प्रासंगिक निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed