{"_id":"5feb534b8ebc3e3e811d221b","slug":"all-portfolios-of-delhi-cabinet-minister-gopal-rai-allotted-to-deputy-cm-manish-sisodia-government-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए मुंबई रवाना हुए मंत्री गोपाल राय, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिया गया अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के लिए मुंबई रवाना हुए मंत्री गोपाल राय, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिया गया अतिरिक्त प्रभार
Tue, 29 Dec 2020 09:33 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 29 Dec 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय रीढ़ की हड्डी में पुरानी चोट के इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। उनका करीब 20 दिन इलाज चलेगा। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके विभाग उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
All portfolios of Delhi Cabinet Minister Gopal Rai allotted to Deputy CM Manish Sisodia: Government of Delhi pic.twitter.com/9eiBVaZD3I
— ANI (@ANI) December 29, 2020विज्ञापन
रीढ़ की हड्डी में लगी थी गोली
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि राय को पहले रीढ़ की हड्डी में गोली लगी थी, जिसके कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। उसका आगे का इलाज कराने के लिए वे मुंबई गए हैं। गोपाल राय की अनुपस्थिति में उनके सभी विभागों की जिम्मेदारी सिसोदिया के पास होगी। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग, पर्यावरण, वन व वन्य जीव विभाग शामिल हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल की सलाह पर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सिसोदिया को संबंधित विभाग आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन