फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All of the schools off to class 8 to 22 January.

कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 22 तक बंद

Wed, 20 Jan 2016 09:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
All of the schools off to class 8 to 22 January.

मकर संक्रांति के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सोमवार रात से कोहरे और धुंध से मंगलवार सुबह सर्दी और गलन बढ़ गई। इसे देखते हुए डीएम ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 22 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


23 जनवरी शनिवार को स्कूल खुलेंगे फिर 24 को रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी। इधर, मंगलवार को कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा।

छुट्टी की घोषणा होने से बच्चों के साथ-साथ मम्मियों को भी राहत मिल गई है। अब उन्हें सुबह-सुबह गलन और सर्दी में बच्चों को तैयार कर स्कूल नहीं भेजना पड़ेगा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही शीत लहर शुरू हो गई। सुबह कड़ाके की ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। मौसम में बदलाव को देखते हुए तहसील दिवस में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष अमित गोस्वामी और अनुज त्यागी ने डीएम से छुट्टी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने 20 से 22 जनवरी तक कक्षा आठ के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए प्रवेश सिंह ने बताया कि 22 के बाद मौसम कैसा रहता है इस पर आगे की छुट्टी के संबंध में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed