फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   all india radio women employees physically abuses in office

ऑल इंडिया रेडियो में महिला कर्मियों का होता है शारीरिक शोषण, क्रिकेटर भी शामिल

Wed, 10 Aug 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
all india radio women employees physically abuses in office

ऑल इंडिया रेडियो में कार्यरत महिला कर्मियों के शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। अदालत ने केंद्र सरकार, प्रसार भारती व ऑल इंडिया रेडियो से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायधीश जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की खंडपीठ ने इस मुद्दे पर सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 23 सितंबर तय की है।
विज्ञापन


याची ने वर्ष 2013 से 2016 के बीच देशभर में अलग-अलग जगह ऑल इंडिया रेडियो में कार्यरत महिला कर्मियों के साथ हुई शारीरिक शोषण की घटनाओं का हवाला देते हुए अदालत से इन मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर व अन्य मेहमानों ने भी किया शोषण

all india radio women employees physically abuses in office

याची का दावा है कि ऐसे मामलों की जांच के लिए विभाग एक आंतरिक जांच कमेटी का गठन करना होता है, जिसमें एक सदस्य तीसरे पक्ष के रूप में किसी एनजीओ व अन्य जगह से रखना तय है।

याची ने कहा कि ऐसे किसी भी मामले में इस नियम का पालन नहीं किया गया। याची के अनुसार सहकर्मियों समेत ऑफिस में आने वाले क्रिकेटर व अन्य मेहमानों ने भी महिला कर्मचारियों का शोषण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed