{"_id":"605c9a9d8ebc3ed3075e78e6","slug":"all-india-institute-of-ayurveda-is-going-to-organize-udaan-2021-on-friday-for-its-one-year-achievements-on-coronavirus-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद ने निभाया कोरोना की जंग में अहम योगदान, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का 'उड़ान 2021' कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद ने निभाया कोरोना की जंग में अहम योगदान, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का 'उड़ान 2021' कार्यक्रम
Thu, 25 Mar 2021 07:43 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:43 PM IST
सार
शुक्रवार को होगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का दीक्षांत समारोह, कई वैज्ञानिक करेंगे कार्यक्रम में शिरकत...
विज्ञापन
ayurveda
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी में पूरी दुनिया ने न सिर्फ भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति को पहचान दिलाई बल्कि विश्व में एक अलग मुकाम हासिल किया। इस पूरी महामरी के दौरान आयुष विभाग, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए तमाम प्रयास किए। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान अपनी एक साल की ऐसी उपलब्धियों के लिए शुक्रवार को 'उड़ान 2021' का आयोजन करने जा रह है।
विज्ञापन
विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आईआईटी और सीएसआईआर जैसे प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के पदाधिकारी और आईआईटी दिल्ली समेत दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति और विभागीय केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में संस्थान से पास हुए आयुर्वेदिक छात्रों का दीक्षांत समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उनको सम्मानित करते हुए देश में आयुर्वेदिक चिकित्सा व्यवस्था के प्रसार के लिए नई जिम्मेदारियां दी जाएगी। संस्थान के मुताबिक इस कार्यक्रम में ईशा फाउंडेशन के मुखिया जग्गी वासुदेव युवा आयुर्वेदाचार्य को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इस पूरे कार्यक्रम में कोविड-19 में आयुष विभाग ने किस तरीके की उपलब्धियां अर्जित की और किस तरीके से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में बताया, इसको लेकर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में सीएसआईआर के महानिदेशक शेखर मांडे समेत आईआईटी दिल्ली के निदेशक, दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर पूरन जोशी और आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कटोच समेत कई विशेषज्ञ आयुर्वेद की विशेषताओं के बारे में चर्चा करेंगे।