{"_id":"5d4f5f408ebc3e6ca16511b1","slug":"alka-lamba-protests-at-cm-kejriwal-residence-over-cctv-project-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलका लांबा ने मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन, सीसीटीवी प्रोजेक्ट रोकने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलका लांबा ने मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन, सीसीटीवी प्रोजेक्ट रोकने का लगाया आरोप
Sun, 11 Aug 2019 05:50 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 11 Aug 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
समर्थकों के साथ सीएम आवास के सामने धरने पर बैठीं अलका लांबा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगावत की राह पर चल पड़ी चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अलका लांबा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया। विधायक का आरोप था कि दिल्ली सरकार उनके इलाके से भेदभाव कर रही है। उनकी विधानसभा में सीसीटीवी प्रोजेक्ट रोक दिया गया है। उधर, इस बारे में पार्टी का कहना है कि अगर अलका लांबा को आप से नाराजगी है तो उनको इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
अलका लांबा अपने समर्थकों के साथ शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पहुंचीं। उनके हाथ में दो साल पहले राजनिवास के सामने किए गए उस विरोध प्रदर्शन का होर्डिंग था, जो सीसीटीवी लगवाने के लिए तैयार किया गया था। अलका लांबा ने आरोप लगाया कि बीते दिनों उन्होंने अपने इलाके में पहला सीसीटीवी कैमरा लगाया था, लेकिन उसके बाद दिल्ली सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया। एक तरफ जहां दिल्ली में 1.40 लाख सीसीटीवी लगाने की बात सरकार कर रही है, वहीं चांदनी चौक में इसे रोका गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि वह आगामी विधानसभा सत्र के दौरान भी अपनी बात उठाएंगी। अगर वहां भी उनकी आवाज नहीं सुनी गई तो चुनाव के दौरान जनता आप को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
इस्तीफा दे दें अलका : सौरभ
आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अलका लांबा की अगर पार्टी और उसकी सरकार से नाराजगी है तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अलका लांबा पहले भी कांग्रेस व भाजपा में शामिल होने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन दोनों पार्टियों से उनको मायूसी मिली।
विज्ञापन