{"_id":"624ea89949fac8749607ade9","slug":"aligarh-whether-amu-will-be-included-in-cuet-or-not-decision-on-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सीयूईटी में एएमयू शामिल होगा या नहीं, फैसला 9 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सीयूईटी में एएमयू शामिल होगा या नहीं, फैसला 9 को
Thu, 07 Apr 2022 02:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:32 PM IST
सार
सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल न होने को लेकर अल्पसंख्यक संस्थान होने का प्रकरण न्यायालय में होने का हवाला दिया था।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) शामिल होगा या नहीं। इस पर फैसला 9 अप्रैल को एकेडमिक कॉउंसिल की बैठक में लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जनसंपर्क विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि एकेडमिक काउंसिल की बैठक में टेस्ट में शामिल होने ना होने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। पिछले दिनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय को आदेश मिला था।
विज्ञापन
इसके लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी (शिक्षा) डॉ. विनीत जोशी ने एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को पत्र लिखा है। एएमयू ने टेस्ट में शामिल होने से इनकार किया था। यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार ने विश्वविद्यालयों में एंट्रेंस टेस्ट को लागू कर दिया है। इसके दायरे में जामिया और एएमयू भी आ रहे हैं, जो टेस्ट में शामिल होंगे। हालांकि, एएमयू ने टेस्ट में शामिल न होने को लेकर अल्पसंख्यक संस्थान होने का प्रकरण न्यायालय में होने का हवाला दिया था।
विज्ञापन