फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ali Mehdi returns to Congress with both councilors

Delhi: पार्षदों के साथ कांग्रेस में वापस लौटे अली मेहदी, राहुल गांधी से मांगी माफी, कल 'आप' में हुए थे शामिल

Sat, 10 Dec 2022 09:12 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 10 Dec 2022 09:12 AM IST
सार

अली मेहदी ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर दावा किया कि जो पार्षद कल आम आदमी पार्टी ज्वाइन किए थे वो वापस कांग्रेस में आ गए हैं।

विज्ञापन
Ali Mehdi returns to Congress with both councilors
अली मेहदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेंहंदी शुक्रवार शाम को मुस्तफाबाद विधानसभा के दो नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए, लेकिन देर रात अली मेहदी ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर दावा किया कि जो पार्षद कल आम आदमी पार्टी ज्वाइन किए थे वो वापस कांग्रेस में आ गए हैं। इसके साथ ही अली मेहदी ने माफी मांगी और कहा कि मैं राहुल गांधी का कार्यकर्ता हूं। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रजपुरी पार्षद नाजिया खातून ने अली मेहदी के साथ आप की सदस्यता ग्रहण की थी। एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के कुल नौ पार्षदों ने जीत हासिल की थी, इन नौ पार्षद में से दो पार्षदों के आप में शामिल होने के बाद कांग्रेस के अब सात पार्षद ही रह गए थे।

बता दें कि एमसीडी के नतीजे सात दिसंबर को ही आए थे। कांग्रेस को मिली नौ सीटों में से सात मुस्लिम बाहुल्य इलाके से हैं। विधानसभा चुनाव के विपरीत एमसीडी चुनाव में दिल्ली का मुस्लिम वोटर आप के साथ लामबंद नहीं हो सका। जानकार इसकी बड़ी वजह मुख्यमंत्री केजरीवाल के सॉफ्ट हिंदुत्व में देख रहे हैं। मुस्लिम समुदाय को लगता है कि केजरीवाल ने उनके हक में जाने वाले मसलों से जुड़ाव जाहिर नहीं किया। इन इलाकों में चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे बहुत से वीडियो वायरल किए गए, जिसमें वह हिंदुत्व की वकालत करते हुए दिखाए गए। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी में वर्ष 2020 में हुए दंगों के बाद आम आदमी पार्टी के रुख से मुसलमान खासे नाराज थे।

चुनाव की घोषणा होने के बाद ही मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ आवाजें उठने लगी थीं। सोशल मीडिया पर कोविड के दौरान मरकज मामले पर पार्टी के रुख की बात की जाने लगी थी। कई वायरल वीडियो में केजरीवाल मरकज में आए कोविड के केसों की अलग से चर्चा करते दिखे। इन वीडियो को वायरल किया गया। इसके अलावा सीएए-एनआरसी के समय पार्टी के मौन रहने को भी खूब कैश किया गया।

इन सब मुद्दों की वजह से मुस्लिम मतदाताओं ने आप को वोट नहीं दिया। कांग्रेस की नौ सीटों में आया नगर और निहाल विहार वार्ड को छोड़कर बाकी सभी वार्ड बृजपुरी, मुस्तफाबाद, कबीर नगर, शास्त्री पार्क, चौहान बांगर, जाकिर नगर और अबुल फजल एंक्लेव मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। जानकारों का कहना है कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए मुस्लिम मतदाताओं के पास आप या कांग्रेस ही विकल्प हैं। इन कारणों के बाद इन सात सीटों पर मुसलमानों ने कांग्रेस का चुनाव किया।

कांग्रेस ने इन सात मुस्लिम बहुल इलाकों में मारी बाजी
वार्ड-245 (बृजपुरी) कांग्रेस : नाजिया खातून-9639
आप : आफरीन खान-7521
वार्ड-243 (मुस्तफाबाद) कांग्रेस : सबीला बेगम-14921 
एआईएमआईएम : सरवरी बेगम-8339
वार्ड-234 (कबीर नगर) कांग्रेस : जरीफ-12885, आप : साजिद-8790
वार्ड नंबर-213 (शास्त्री पार्क) कांग्रेस : समीर अहमद-12503
आप : आदित्य चौधरी-9454
वार्ड नंबर-227 (चौहान बांगर) कांग्रेस : शगुफ्ता चौधरी जुबैर-21131, आप: आसमा बेगम-5938
वार्ड नंबर-189 (जाकिर नगर) कांग्रेस : नाजिया दानिश-16878 आप : सलमा खान-16405
वार्ड-188 (अबुल फजल एंक्लेव) कांग्रेस : अरीबा खान-16554
आप : वाजिद खान-15075

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed