आतंकियों के निशाने पर सीआरपीएफ, दिल्ली में हमले का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने अब जम्मू-कश्मीर से बाहर दिल्ली में सीआरपीएफ पर हमला करने की योजना बनाई है। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक, आतंकी राष्ट्रीय राजधानी में सीआरपीएफ पर हमला कर सकते हैं।
मंगलवार को आए इस अलर्ट के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीजीओ कांप्लेक्स स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।
मुख्यालय के आसपास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही दिल्ली में मौजूद बल की बटालियनों को भी चौकसी बरतने के आदेश दिए गए हैं।
आरके पुरम में बल के अस्पताल और डीजी स्टाफ कैंप एवं तैनाती की दूसरी जगहों पर भी अलर्ट कर दिया गया है।