फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Al Qaeda terror camps built in the jungles of Jharkhand

अलकायदा ने झारखंड के जंगलों में बनाया आतंकी कैंप

Sat, 12 Mar 2016 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 08:34 AM IST
विज्ञापन
Al Qaeda terror camps built in the jungles of Jharkhand
आतंकी ट्रेनिंग कैंप

भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा (एक्यूआईएस) ने आतंकी ट्रेनिंग के लिये झारखंड के जंगलों में किसी गुप्त स्थान पर कैंप लगाया है और पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


यह जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को अदालत में दी। पटियाला हाउस अदालत में दिल्ली पुलिस ने कहा कि मौलाना अब्दुल रहमान कासमी युवकों को शामिल होने के लिए तैयार करता था और ट्रेनिंग के लिए उसने झारखंड में कैंप में बना लिया था।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की टीमें कैंप की लोकेशन तलाश रहीं हैं। कोर्ट में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने मामले में आरोपी कासमी की हिरासत 10 जून तक बढ़ाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपी की हिरासत दस जून तक बढ़ा दी है

Al Qaeda terror camps built in the jungles of Jharkhand

पुलिस की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी की हिरासत दस जून तक बढ़ा दी है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इस बात की पुख्ता जानकारी है कि वांटेड आरोपी झारखंड निवासी अबू सुफियान कुछ समय पहले मोहम्मद समी के साथ पाकिस्तान गया था और लश्कर व अल कायदा के शिविरों से ट्रेनिंग लेकर आया था।

पूरी आतंकी साजिश के खुलासे के लिए सुफियान का गिरफ्तार किया जाना जरूरी है। मामले में कासमी व समी के अलावा पुलिस ने सैयद अंजार शाह, मोहम्मद आसिफ व जफर मसूद को भी गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धाराएं लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed