फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   al-Qaeda Changing strategy of terrorist attacks, remained franchises in other countries

अलकायदा ने बदली आतंकी हमलों की रणनीति, बना रहा फ्रेंचाइजी

Thu, 17 Dec 2015 09:36 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
al-Qaeda Changing strategy of  terrorist attacks, remained franchises in other countries

9/11 हमले से अमेरिका को हिला देने वाले आतंकी संगठन अलकायदा अब अपनी रणनीति बदल रहा है। अब उसे लगता कि अरब देशों के लोगों को दूसरे देशों में भेजकर वह आतंकी हमला नहीं करवा सकता है।

विज्ञापन


इस कारण उसने जिन देश में अलकायदा को आतंकी हमला करना है उन देशों में वह अपनी फ्रेंचाइजी (संगठन) बना रहा है। खुफिया एजेंसियां ये भी मान रही हैं कि आईएसआईएस के चलते भी अलकायदा आतंकी हमलों के लिए अपनी रणनीति बदल रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलकायदा अब अलग-अलग देशों में अपने छोटे-छोटे संगठन बना रहा है। तंजानिया, केन्या व पड़ोसी दशों में आतंकी हमले के लिए अल-शबाब बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संगठन ने केन्या की यूनिवर्सिटी में हमला किया था

al-Qaeda Changing strategy of  terrorist attacks, remained franchises in other countries

इस संगठन ने केन्या की यूनिवर्सिटी में हमला किया था। इसमें 152 लोग मारे गए थे। इस तरह केन्या में ही एक मॉल में हमला किया था। इस आतंकी हमले में भी करीब 100 लोग मारे गए थे।


इसके अलावा सोमालिया में अल-मुहाजिरॉम बनाया है। इस तरह भारत उपमहाद्वीप(साउथ एशिया) के लिए अलकायदा इंडियन सब-कॉंटिनेंट (एक्यूआईएस) बनाया है। संभल के मौलाना आसिम उमर को इसका आमिर (सबसे बड़ा पद) बनाया गया है।

इसके अलावा हर देश के लिए अलग-अलग चीफ बनाया गया है। भारत का चीफ मो.आसिफ है। अलकायदा का यह मॉड्यूल बांग्लादेश में भी एक से दो आतंकी हमले करवा चुका है।

आसिफ के पास हवाला से पांच लाख रुपये आ चुके हैं

al-Qaeda Changing strategy of  terrorist attacks, remained franchises in other countries

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अलकायदा हवाला केजरिए आतंकी हमले के लिए मॉड्यूल के सदस्यों को पैसा भेज रहा है। भारत के अलकायदा चीफ मो. आसिफ के पास हवाला से अब तक करीब पांच लाख रुपये आ चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों की मानें तो ये भारत में बड़े आतंकी हमले की तैयार कर रहे थे। फिलहाल तो यह अलकायदा के बेस को भारत में मजबूत करने में लगा था। एक्यूआईएस का हिंदी में नाम अलकायदा बर्रा सागीर बताया जा रहा है।

इस समय देखने में आ रहा है कि आईएसआईएस काफी ज्यादा आतंकी हमलों केा अंजाम दे रहा है। ऐसे में अलकायदा को लगता है कि उसका वजूद खत्म हो जाएगा या फिर कमजोर हो जाएगा। इस कारण अलकायदा नए सिरे से आतंकी हमले करवाने की रणनीति बना रहा है। इस कारण भी उसने अपनी रणनीति बदली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed