फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akhilesh yadav reach delhi meets Azam Khan in hospital its their first meeting after azam out of jail

Akhilesh Azam Meeting: आजम खां से मिलने अस्पताल पहुंचे अखिलेश, जेल से छूटने के बाद दोनों की पहली मुलाकात

Wed, 01 Jun 2022 12:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Jun 2022 12:34 PM IST
सार

सपा विधायक आजम खां की तबीयत बीते दिनों अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अखिलेश यादव उनसे मिलने यहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh yadav reach delhi meets Azam Khan in hospital its their first meeting after azam out of jail
आजम से मिले अखिलेश - फोटो : अखिलेश के ट्विटर अकाउंट से

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार सुबह पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। आजम खां के अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात है। इससे पहले अखिलेश यादव और आजम खां के बीच तल्खी व मनमुटाव के कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन


बताते चलें कि सपा विधायक आजम खां की तबीयत बीते दिनों अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका यहीं इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सांस लेने में थी परेशानी
शनिवार देर रात सांस में तकलीफ होने पर आजम खां के बेटे अब्दुल्ला खां उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल के मेडिसिन विभाग में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात तीन बजे अब्दुल्ला खां अपने पिता आजम खां को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत को लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मेडिसिन विभाग में भर्ती कर लिया है और तब से यहीं हैं।



हालांकि, इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बता दें कि 27 महीने सीतापुर जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वह 20 मई को अग्रिम जमानत के आधार पर बाहर आए हैं। जेल में रहने के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वहीं, बीते वर्ष मई में उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया था। हालत अधिक खराब होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लंबे समय से सामने आ रही दोनों नेताओं के बीच तल्खी की खबरें

उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से ही अखिलेश और आजम के बीच नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर जहां कांग्रेस और बसपा समेत अन्य दलों के नेता आजम से जेल में मिलने पहुंचे तो आजम के बेटे अब्दुल्ला ने भी कई बार इशारों में अखिलेश पर आजम का साथ न देने के लिए निशाना साधा।

जब आजम खां जेल से रिहा हुए तब भी शिवपाल यादव जरूर उन्हें लेने सीतापुर जेल पहुंचे लेकिन अखिलेश यादव वहां नहीं गए। इसके बाद लखनऊ विधानसभा में हुई सपा की विधायक दल की बैठक में भी आजम शामिल नहीं हुए तो दोनों नेताओं के बीच दूरियां बढ़ने की चर्चाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed