फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ajay Malhotra son of former MP Vijay Kumar Malhotra was cheated

Delhi: पूर्व सांसद के बेटे और विधायकी का चुनाव लड़े अजय मल्होत्रा से ठगी, 130 रुपये का लालच पड़ा भारी

Mon, 08 Jan 2024 06:28 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोतम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोतम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 08 Jan 2024 06:28 AM IST
सार

आरोपी जालसाज करीब 180 रुपये की आने वाले अंडे की क्रेट मात्र 49 रुपये में देने का झांसा देते थे। नई दिल्ली जिले की साइबर थाना पुलिस ने इस गिरोह के तीन जालसाज शानू सरकार, विशाल शाह और मोहम्मद महताब को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Ajay Malhotra son of former MP Vijay Kumar Malhotra was cheated
cyber crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता रहे व पांच के सांसद विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे अजय मल्होत्रा मात्र 130 रुपये के लालच में ठगी का शिकार हो गए। जालसाजों ने ठगी के लिए कनाडा में वेबसाइट बना रखी थी और उस वेबसाइट के जरिए जालसाजी कर रहे थे।

विज्ञापन


आरोपी जालसाज करीब 180 रुपये की आने वाले अंडे की क्रेट मात्र 49 रुपये में देने का झांसा देते थे। नई दिल्ली जिले की साइबर थाना पुलिस ने इस गिरोह के तीन जालसाज शानू सरकार, विशाल शाह और मोहम्मद महताब को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने विदेश मंत्रालय व सीबीआई के जरिए कनाडा सरकार से वेबसाइट की डिटेल मांगी है।
विज्ञापन


नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पांच बार सांसद रहे भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे अजय मल्होत्रा व्यवसाय करते है। उन्होंने जिले के साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार को ठगी की शिकायत दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक वेबसाइट ने उन्हें सस्ते दाम पर यानि 49 रुपये की अंडे की क्रेडिट देने का उपलब्ध कराने का लालच दिया। बाद में जब उसने अपने क्रेडिट कार्ड का विवरण दर्ज किया, लेकिन उसे कोई ऑर्डर नहीं दिया गया। बाद में उनकी डिटेल से कुछ और ऑर्डर हो गया। इनके बैंक खाते से 53 हजार रुपये कट गए। मामला दर्जकर एसीपी रतनलाल व साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार की देखरेख में एसआई मंजीत सिंह, एसआई विपिन त्यागी, सिपाही रिंकू, विकास नागर, व राकेश की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पकड़े गए आरोपी
एसआई मंजीत सिंह को जांच में पता लगा कि किसी धोखेबाज द्वारा फर्जी वेबसाइट बनाई गई थी और शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से किए गए लेनदेन का विवरण प्राप्त किया गया था। ये पता चला कि सोने के सिक्कों का ऑर्डर ब्लिंकिट पर किया गया था और मोती नगर, दिल्ली में डिलीवर किया गया था। इसके बाद डिलीवरी बॉय से पूछताछ की गई जिसने डिलीवरी लेने वाले की तस्वीरें दीं। जांच के बाद एसआई मंजीत व विपिन त्यागी की टीम ने एक जालसाज मूलरूप से पश्चिमी बंगाल निवासी व दिल्ली में जोशी कॉलोनी बी-92 मंडावली में रह रहे शानू सरकार पुत्र दीपक सरकार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर ए-4, गली नंबर 2 दूसरी मंजिल, चंदर विहार, मंडावली निवासी विशाल शाह पुत्र बलराम शाह और ए-159, विकास पुरी निवासी मोहम्मद महताब पुत्र मोहम्मद कामिल को गिरफ्तार कर लिया। विशाल शाह के पास से एक मोबाइल और एक फर्जी सिम कार्ड व महताब के पास से दो मोबाइल और एक फर्जी कार्ड बरामद किया गया है।


कनाडा में बना रखी थी ठगी के लिए साइट
आरोपियों ने कनाडा में टाटी की न्यूट्री फ्रेस से मिलती-जुलती साइड बनवा रखी थी। जालसाजों ने ये साइट कनाडा में बनवा रखी थी। आरोपी वेबसाइट पर अंडे की ट्रे 49 रुपये का झांसा देते थे।जब व्यक्ति ट्रे लेने के अपनी डिटेल भरते थे तो आरोपी इस डिटेल से अन्य ऑर्डर कर देते थे। ये ज्यादातर सिगरेट व सोने का सिक्के मंगाते थे। इसके बाद पीडि़त के बैंक खाते से मोटी रकम कम जाती थी। शुरुआती जांच में पता लगा है कि पीडि़त दिल्ली, महाराष्ट्र व यूपी के हैं। ये डिलीवरी दिल्ली में ही मंगाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed