फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ajay maken to remain as delhi congress president new appointments after 9 october

अशुभ होने के डर से कांग्रेस ने रोकीं नियुक्तियां, अजय माकन बने रहेंगे अध्यक्ष

Thu, 27 Sep 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
ajay maken to remain as delhi congress president new appointments after 9 october

इस्तीफे की अफवाहों  के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने यह साफ किया है कि फिलहाल वह अपने पद पर बने रहेंगे। अजय माकन ने माना कि वे पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं।  इसी कारण पार्टी को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं। त्यागपत्र की अटकलों को पूर्ण विराम देने के लिए माकन ने यह जानकारी दी। हालांकि कहा जा रहा है उनकी मदद के लिए नई नियुक्तियां होनी थीं पर शुभ-अशुभ के चक्कर में इस पर रोक लग गई है।

विज्ञापन


दरअसल श्राद्ध पक्ष शुरू हो जाने की वजह से कांग्रेस किसी भी तरह की नियुक्ति से बच रही है। यही वजह है कांग्रेस बीमार माकन की मदद के लिए उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति नहीं कर रही है। लोग अक्सर श्राद्ध पक्ष में कोई नया काम करने से बचते हैं और इसीलिए कांग्रेस किसी भी तरह की नियुक्ति 9 अक्टूबर के बाद ही कर सकता है।
विज्ञापन


संवाददाता सम्मेलन के दौरान त्यागपत्र के संबंध में उठे सवालों का जवाब देते हुए माकन ने कहा वे बीमार हैं और इलाज के लिए विदेश भी गए। ऐसे में पार्टी आलाकमान को बता दिया था कि वे 100 प्रतिशत ठीक नहीं है, ऐसे में पार्टी को समय देना संभव नहीं है। अब पार्टी को निर्णय करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता भी नहीं चाहते अध्यक्ष पद में बदलाव

ajay maken to remain as delhi congress president new appointments after 9 october

माकन ने कहा कि अभी उन्होंने त्यागपत्र नहीं दिया। वे अध्यक्ष हैं और रहेंगे। दरअसल, त्यागपत्र पर उठे सवालों के बाद वे पहली बार खुलकर मीडिया के समक्ष आए थे। जो नया संकेत सामने आ रहा है वो ये कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हाईकमान को बताया कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष बदला गया तो नुकसान हो सकता है।

वहीं दिल्ली के कद्दावर नेता जिसमें लवली और हारून युसूफ भी हैं उन्होंने पार्टी के आलाकमान तक यह बात पहुंचा दी है कि माकन को अध्यक्ष पद पर बने रहने दिया जाए साथ ही आम आदमी पार्टी से भी दूर रहें। इसके साथ ही आलाकमान को यह भी संदेश पहुंचाया गया है कि माकन की अध्यक्षता में दिल्ली कांग्रेस अपने बल पर खड़ी हो रही है। माकन को ही अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed