फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ajay Maken says Central and Delhi government responsible for increase in petrol-diesel prices

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार जिम्मेदार : माकन

Mon, 10 Sep 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ajay Maken says Central and Delhi government responsible for increase in petrol-diesel prices

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों तथा बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। भारत बंद को लेकर राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली बंद को सफल बताते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा व दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी व वैट इतना बढ़ा दिया है कि दोनों लोगों की पहुंच से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन


पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ भारत बंद के आह्वान पर अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने पूरी दिल्ली के 280 ब्लाकों के अंतर्गत आने वाले पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन किया। माकन ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय में पेट्रोल पर मई 2014 में एक्साइज ड्यूटी 9.20 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि आज मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 19.48 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं, मई 2014 में जहां डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3.46 रुपये प्रति लीटर थी, वहीं मोदी सरकार ने बढ़ाकर 15.33 रुपये प्रति लीटर कर दी है। इसी प्रकार रसोई गैस के दाम भी लगभग दोगुने हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जो रसोई गैस कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय में 400 रुपये प्रति सिलेंडर मिलती थी, वह प्रति सिलेंडर 754 रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी सरकार ने बेतहाशा टैक्स लगाकर 11 लाख करोड़ रुपया कमाया'

माकन ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में पेट्रोल व डीजल पर बेतहाशा टैक्स लगाकर 11 लाख करोड़ रुपया कमाया है। जबकि लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है।  

माकन ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के समय जहां डीजल पर वैट की दर 12.5 प्रतिशत थी, वह बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दी और इसी प्रकार कांग्रेस के समय में जहां पेट्रोल पर वैट की दरें 20 प्रतिशत थी, वे बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दी। 

माकन ने कहा कि यदि मोदी की केंद्र सरकार और केजरीवाल की दिल्ली सरकार पेट्रोल व डीजल पर बढ़ी हुई एक्साइज व वैट की दरें तुरंत प्रभाव से कम कर दें तो दिल्ली में पेट्रोल व डीजल की कीमतें 45 रुपये से ऊपर नही होंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद सज्जन कुमार, महाबल मिश्रा, पूर्व मंत्री किरण वालिया, रमाकांत गोस्वामी, वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed