फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ajay maken and manoj tiwari blamed delhi government for the death for drinking water in delhi

पानी को लेकर हत्या मामले में घिरी केजरीवाल सरकार, माकन-तिवारी ने बोला हमला

Tue, 20 Mar 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
ajay maken and manoj tiwari blamed delhi government for the death for drinking water in delhi
kejriwal and manoj tiwari

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित झुग्गी बस्ती में पानी को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या की घटना को निंदनीय करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुफ्त पानी देने के मुद्दे पर सत्ता में आई आप के शासन में पानी के लिए हत्याएं हो रही हैं। इसका कारण अनुभवहीन व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पास सिर्फ जल बोर्ड की आधिकारिक जिम्मेदारी है। उसको ठीक से निभाने में नाकामी से उनका नौसिखियापन जगजाहिर हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की अकर्मण्यता का खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है। इसलिए मृतक के परिवार को सरकार उचित मुआवजा दे और मुख्यमंत्री फ्री पानी देने में नाकामी के लिए दिल्ली की जनता से माफी मांगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माफी मांगने के कदम पर संदेह

ajay maken and manoj tiwari blamed delhi government for the death for drinking water in delhi
kejriwal and manoj tiwari

मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री के विभिन्न नेताओं से माफी मांगने के कदम पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि वह कानून का नियमित रूप से उल्लंघन करते रहे हैं और अब किसी षड्यंत्र के तहत माफी मांगने लगे हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्य नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद उनकी माफी ने देश और विशेष रूप से दिल्ली के लोगों के सामने झूठ का पूर्णत: पर्दाफाश कर दिया है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल हमेशा राजनैतिक विरोधियों की छवि धूमिल करने के लिए झूठे आरोप लगाने की राजनीति करते रहे हैं।

पानी के लिए हत्या सरकार की लापरवाही : माकन

ajay maken and manoj tiwari blamed delhi government for the death for drinking water in delhi
ajay makan - फोटो : ANI

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय माकन ने वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की झुग्गियों में पानी भरने के दौरान हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत पर दिल्ली सरकार को आड़े हाथ लिया।

अजय माकन ने कहा कि एक ओर सरकार निशुल्क पानी उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, दूसरी ओर गरीबों को पानी के लिए जान गंवानी पड़ रही है। माकन इस झगड़े में जान गंवाने वाले लाल बहादुर के यहां पहुंचे।

अजय माकन ने कहा कि जब से केजरीवाल सरकार दिल्ली में आई है, तभी से दिल्ली में पानी के झगड़े को लेकर काफी लोगों को जान गंवानी पड़ी है। कांग्रेस के कार्यकाल में वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में लाइन बिछाकर पीने का पानी मुहैया कराया जा रहा था।

कई माह से उस लाइन में पानी नही आ रहा है। टैंकर से काफी कम पानी की सप्लाई की जाती है। इसी कारण लाल बहादुर गरीब मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के ढुलमुल और गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण दिल्ली में पीने के पानी का भारी संकट आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed