फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Airlines to fly from Hindon airport to May

हिंडन हवाई अड्डा से मई से उड़ान भरेंगे विमान, तेजी से पूरे किए जा रहे हैं काम

Fri, 08 Mar 2019 04:51 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Mar 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
Airlines to fly from Hindon airport to May
डेमो - फोटो : डेमो

हिंडन हवाई अड्डा से विमानों के उड़ान भरने की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन मई से उड़ान भरने की पूरी संभावना है। फिलहाल हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य चल रहा है। एयरलाइंस से प्लान आने के बाद एयरपोर्ट चालू होने की तारीख और उड़ानों की संख्या व स्थान घोषित की जाएगी। आरसीएस के तहत इस हवाई अड्डे को यूपी पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी मिलकर संचालित करेगी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के जेनरल मैनेजर एचएस बलहारा ने बृहस्पतिवार को बताया कि हवाई अड्डे में निर्माण के शेष बचे कार्यों को तेजी से निपटाया जा रहा है। जल्द ही सभी काम पूरे हो जाएंगे। रनवे पूरी तरह से तैयार है। चेकिंग के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। एप्रेन के काम को फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। परिसर में हरियाली के लिए पेड पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंत या मई में विमानों का उड़ान शुरू हो जाएगा। उड़ान चालू होने में डेढ़ दो महीने का समय लगने के बारे में जीएम ने बताया कि पहले एयरलाइंस से उड़ान का प्लान और विमानों की सूची आएगी।
विज्ञापन


इसके बाद ही उड़ान की तय तिथि घोषित हो पाएगी। हवाई यात्रियों को बुकिंग के लिए कम से कम एक महीने का समय दिया जाएगा। रनवे का भी ट्रायल होना है, इसमें भी समय लगेगा। एआईए ने अभी तक शिमला, नासिक, पिथौरागढ, जामनगर, हुबली, गुलबर्गा, कन्नूर और अयोध्या के लिए उड़ान की योजना बनाई है। इनमें से शुरुआत में कितनी उड़ान संभव हो पाएगी, यह एयरलाइंस से प्लान आने के बाद ही फाइनल हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी मिलकर संचालित करेगी
जेनरल मैनेजर ने बताया कि हिंडन घरेलू हवाई अड्डे को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत यूपी पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी मिलकर संचालित करेगी। सुरक्षा में यूपी पुलिस के 50 जवान होंगे जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी के करीब 15 अफसर तैनात होंगे। यहां पर एयरपोर्ट डायरेक्टर नियुक्त किए जाएंगे। दमकल की जिम्मेवारी एयरपोर्ट की होगी। वहीं सीओ राकेश मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय एयरपोर्ट पर प्रदेश पुलिस को तैनात करने का निर्णय लिया गया है।


इसके लिए जिले के करीब 25 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में नागर विमानन मंत्रालय की ओर से 60 घंटे की ट्रेनिंग दी गई है। तैनाती के दौरान वे अत्याधुनिक हथियार और बुलेटप्रूफ जैकेट पहने नजर आएंगे। इसमें हथियार चलाने, पहनावा, बोलचाल आदि की ट्रेनिंग दी गई है। प्रदेश भर से अभी 25 और पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed