फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air very bad even on eighth day Delhi-NCR covered with smog blanket

हवा आठवें दिन भी बेहद खराब: स्मॉग की चादर से ढका दिल्ली-एनसीआर, घुट रहा दम; ग्रेटर नोएडा सबसे ज्यादा प्रदूषित

Tue, 07 Nov 2023 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Nov 2023 10:04 PM IST
सार

दिल्ली में 10 नवंबर को हल्की बूंदा बांदी के आसार हैं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 13 नवंबर तक सुबह धुंध छाया रह सकता है। 

विज्ञापन
Air very bad even on eighth day Delhi-NCR covered with smog blanket
स्मॉग की चादर से ढका दिल्ली-एनसीआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का कहर जारी है। मंगलवार को मौसमी दशाओं के अनुकूल होने से मामूली सुधार के बाद भी लगातार आठवें दिन हवा बेहद खराब रही। वहीं, प्रदूषण के चलते गौतमुबद्ध नगर और गाजियाबाद में भी नौवीं तक के स्कूल अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों में दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंचने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में प्रमुख सतही हवा दक्षिण-पश्चिम व उत्तर-पूर्व दिशाओं से चार से आठ किमी प्रति घंटे की गति से चली। दिन में धूप खिली और रात के तापमान में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई। हवा के दिशा में आए बदलाव और अनुकूल मौसम के बाद भी प्रदूषण में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 421 था, जो मंगलवार को घटकर 395 हो गया। बुधवार को एक बार फिर हवा की दिशा में बदलाव की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे खराब
दिल्ली एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 457 दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे नंबर पर दिल्ली रहा जहां का एक्यूआई 395 रहा। फरीदाबाद का एक्यूआई 374, गाजियाबाद का एक्यूआई 342, गुरुग्राम का एक्यूआई 364 और नोएडा का एक्यूआई 355 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को रात के तापमान में मामूली बढ़त के कारण प्रदूषण स्तर में कुछ सुधार हुआ है। बुधवार से पारा फिर गिर सकता है, जिससे प्रदूषण स्तर में बढ़त की आशंका है।

विज्ञापन

आधी दिल्ली में एक्यूआई 400 पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार शाम को दिल्ली के आधे से अधिक केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 400 पार दर्ज किया गया। बोर्ड 34 केंद्रों से प्रदूषण डाटा एकत्रित करता है। इनमें से आनंद विहार में सबसे ज्यादा 448 एक्यूआई दर्ज किया गया। शादीपुर, डीटीयू, आरके पुरम, पंजाबी बाग, मथुरा रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, नेहरू नगर, द्वारका सेक्टर 8, पटपडगंज, डॉ. करण सिंह शूटिंग रेंज, जहांगीरपुरी, रोहिणी, विवेक विहार, नरेला, ओखला, मुडंका, आनंद विहार में एक्यूआई 400 से अधिक रहा।

10 को बूंदाबादी के आसार
दिल्ली में 10 नवंबर को हल्की बूंदा बांधी के आसार हैं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 13 नवंबर तक सुबह धुंध छाया रह सकता है। साथ ही 10 नवंबर को मौसमी दिशाओं में बदलाव के कारण कुछ एक जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed