फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air service from Delhi to Bareilly will start

दिल्ली से बरेली शुरू होगी विमान सेवा, अंतरजनपदीय उड़ान नेटवर्क से जुड़ेंगे शहर

Thu, 27 Aug 2020 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2020 04:08 AM IST
विज्ञापन
Air service from Delhi to Bareilly will start
शुरू होंगी नई विमान सेवाएं...

उड़ान-4.0 के तहत छोटे और महत्वपूर्ण शहरों को विमान सेवा के जरिए जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने 78 नए रूट जारी किए हैं। इसमें दिल्ली से बरेली के अलावा , चित्रकूट से वाराणसी, चित्रकूट से प्रयागराज, श्रावस्ती से वाराणसी और श्रावस्ती से प्रयागराज की उड़ानें होंगी। 

विज्ञापन


वहीं, कानपुर को चुत्रकूट, बौद्ध और जैन तीर्थस्थल श्रावस्ती, पीतल नगरी मुरादाबाद और ताला नगरी अलीगढ़ से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा हिसार से चंडीगढ़, देहरादून और धर्मशाला की उड़ानें होंगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने खास तौर पर पूर्वोत्तर के राज्यों में हवाई नेटवर्क को बढ़ावा देने के साथ ही अलग-अलग प्रदेशों में अंतरजनपदीय विमान सेवा शुरू करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट के विस्तार होने और टर्मिनल बनने के बाद इन चार शहरों के लिए सेवा शुरू होगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की अनुमति व अन्य प्रक्रिया के बाद इस सेवा की शुरुआत होगी। 

विदेश जाने के लिए मंत्रालय को आवेदन देने की जरूरत नहीं
विदेश जाने वालों को अब उड्डयन मंत्रालय के पास आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सीधे विमानन कंपनी के पास बुकिंग कराई जा सकती है। उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को ट्विटर पर एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।


वंदे भारत मिशन और एयर ट्रांसपोर्ट बबल व्यवस्था के तहत काम करने वाली सभी विमानन कंपनियों को नामित किया है। यात्री सीधे इन संबंधित विमानन कंपनियों से बुकिंग करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed