फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality index in Delhi 291 on Sunday Greno is the most polluted in NCR

Delhi Air Pollution: बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंची दिल्ली की आबोहवा, NCR में ग्रेनो सबसे प्रदूषित

Sun, 05 May 2024 08:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 May 2024 08:49 PM IST
सार

सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 346 रहा, यह बेहद खराब श्रेणी है।

विज्ञापन
Air quality index in Delhi 291 on Sunday Greno is the most polluted in NCR
बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंची दिल्ली की आबोहवा - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से आबोहवा बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 291 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को औसतन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। मंगलवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। हवा की गति 8 से 16 किमी रहने के आसार हैं। बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 12 से 20 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 346 रहा, यह बेहद खराब श्रेणी है। गाजियाबाद में 309, नोएडा में 298, गुरुग्राम व फरीदाबाद में 248 एक्यूआई दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed