फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Pollution Air Quality In Delhi Remains In Severe Category

छठ पूजा पर प्रदूषण की मार: जहरीली हवा ने बढ़ाई दिल्लीवासियों की मुश्किलें, अभी राहत के आसार नहीं; जानें AQI

Fri, 17 Nov 2023 10:59 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Nov 2023 10:59 AM IST
सार

Delhi AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली की आबोहवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। शुक्रवार सुबह कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution Air Quality In Delhi Remains In Severe Category
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chhath Puja 2023 | AQI Level in Delhi Today: यूपी-बिहार की तरह दिल्ली-एनसीआर में भी छठ पूजा को बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। सूर्यापासना का चार दिवसीय महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा। रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ महापर्व संपन्न हो जाएगा। लेकिन इस बीच दिल्लीवासियों को जहरीली हवा का सामना करना पड़ेगा। देश की राजधानी दिल्ली की आबोहवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। शुक्रवार सुबह कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एक्यूआईसीएन के मुताबिक सुबह आठ बजे मुंडका में 582, बवाना में 578, पंजाबी बाग में 510 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, जहांगीरपुरी में 422, आनंद विहार में 534, वजीरपुर में 448, नरेला में 372, आरकेपुरम में 395 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह स्थिति पूरे उत्तर भारत में बनी हुई है। दिल्ली के अलावा, हरियाणा के 12 जिलों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। राजस्थान में ऐसे 14 स्थान हैं। पश्चिम में कई जिले हैं। उत्तर प्रदेश जहां ऐसी ही स्थिति है। दिल्ली में हमने ग्रैप नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए कल एक विशेष टीम का गठन किया। मुझे लगता है कि यह पूरे उत्तर भारत के लिए एक समस्या है। केवल दिल्ली से इसका समाधान नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे। मैं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से पर्यावरण मंत्रियों की एक बैठक आयोजित करने का भी अनुरोध करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसमी बदलाव व हवा की दिशा बदलने के चलते दिल्ली का एक्यूआई समग्र रूप से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। कमोबेश यही स्थिति रविवार तक बने रहने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवा के कारण प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे, जिस कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक गुरुवार को हवा उत्तर-पूर्व व दक्षिण पूर्वी दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति छह किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ रहा है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। जबकि सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। 

शनिवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। रविवार को दक्षिण-पूर्व व पूर्व की दिशा की ओर से हवा चलेगी। मिक्सिंग हाइट 1500 मीटर दर्ज की गई। सफर इंडिया के अनुसार दिल्ली में गुरुवार शाम पांच बजे हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 380 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्तर 254 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर पर रहा।


उधर, चार दिवसीय छठ पर्व शुरू होने से पहले यमुना ने सफेदी की चादर ओढ़ ली है। दूर-दूर फैली झाग की मोटी चादर छठ व्रतियों के सब्र का इम्तिहान सी लेती नजर आ रही है। ओखला बैराज के बाद नदी का पानी भी दिखना मुश्किल है। उधर, बीते सालों की तरह यमुना की झाग ने दिल्ली की सियासी तपिश भी बढ़ाई है। दिल्ली सरकार व भाजपा ने एक-दूसरे को कटघरे में खड़ा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed