फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality in Delhi-NCR again very bad

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता फिर बहुत खराब, कोहरे से एक दर्जन ट्रेन चलीं देरी से

Sat, 12 Jan 2019 07:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
Air quality in Delhi-NCR again very bad
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

बीते हफ्ते बारिश के बाद सुधरी दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, हवा की गति मंद पड़ने और कोहरा व धुंध बढ़ने की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। हालांकि, अगले दो से तीन दिन में दोबारा बारिश की उम्मीद है। ऐसे में यह प्रदूषण टिकाऊ नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन


सीपीसीबी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 364 यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। आनंद विहार, बवाना, द्वारका सेक्टर-8, आईटीओ और मुंडका में गंभीर प्रदूषण दर्ज किया गया। 28 स्थानों पर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई। 3 स्थान खराब वायु गुणवत्ता वाले रिकॉर्ड हुए। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर ही बनी हुई है। गुरुग्राम की हवा अब भी खराब स्तर पर ही है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर की हवा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 का स्तर 246 और पीएम 10 का स्तर 396 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड हुआ। ये दोनों मानक से करीब चार गुना ज्यादा तक पहुंच गए हैं। पीएम 2.5 का सामान्य मानक 60 और पीएम 10 का सामान्य मानक 100 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर है। दिल्ली में बुधवार और बृहस्पतिवार को इस वर्ष का अब तक का सबसे कम प्रदूषण रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे से एक दर्जन ट्रेन चलीं देरी से
दिल्ली के आसमान पर कोहरे का असर रेलगाड़ियों की आवाजाही पर भी पड़ा है। इससे देश के दूसरे हिस्सों से सुबह दिल्ली पहुंचने वाली करीब दर्जन ट्रेन देरी से पहुंचीं। रेलवे के मुताबिक, नई दिल्ली-गया के बीच चलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस और प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस समेत दूसरी रेलगाड़ियां दो से तीन घंटे की देरी से दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed