फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality improved due to rain in Delhi air was the cleanest on Saturday in seven years

पानी ने धो डाला: दिवाली से पहले मौसम मेहरबान, सात साल में शनिवार सबसे साफ; जानें दीपोत्सव के बाद कैसा होगा हाल

Sat, 11 Nov 2023 08:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Nov 2023 08:06 PM IST
सार

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार ऐसे पहली बार है कि जब 11 नवंबर को वायु सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंचा है। इससे पहले 11 नवंबर वर्ष 2022, 2020, 2019 में वायु सूचकांक बेहद खराब दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Air quality improved due to rain in Delhi air was the cleanest on Saturday in seven years
दिल्ली ने साफ वायु में ली सांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बारिश के बाद मौसम महरबान है। बीते साल सालों में शनिवार को हवा सबसे साफ रही है। यह पहली बार है कि दिवाली से पहले हवा इतनी साफ रही। ऐसे में लोगों ने खराब हवा में सांस ली। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में 59 वायु सूचकांक की कमी देखी गई। इस माह में यह सबसे कम एक्यूआई है। लोगों ने लंबे समय बाद लोगों ने राहत की सांस ली। समग्र रूप से दिल्ली का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम की हवा सबसे प्रदूषित रही। विशेषज्ञों के मुताबिक मौसमी बदलाव ने प्रदूषण का स्तर जरूर कम किया गया है, लेकिन हवा में नमी होने से आने वाले दिनों के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। दिवाली के बाद प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार ऐसे पहली बार है कि जब 11 नवंबर को वायु सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंचा है। इससे पहले 11 नवंबर वर्ष 2022, 2020, 2019 में वायु सूचकांक बेहद खराब दर्ज किया गया था। इस दौरान 346, 344 व 360 एक्यूआई दर्ज किया था। वहीं, वर्ष 2021 में 411, 2018 में 405, 2017 में 403, 2016 में 420 एक्यूआई दर्ज किया गया था। यह गंभीर श्रेणी में है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। हवा की गति बढ़ने होने से प्रदूषण कम हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। जबकि सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल 5 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। इसके साथ ही हवा गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 92 दर्ज किया गया, यह सामान्य श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 149 दर्ज की गई, जोकि सामान्य श्रेणी में है।

विज्ञापन

दिवाली के बाद हवा होगी बेहद खराब
मौसमी बदलाव के चलते दिवाली वाले दिन हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। अगर इस दौरान पटाखे जलते हैं तो प्रदूषण की स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में लोगों को बारिश से मिली राहत रविवार के दिन परेशान कर सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखे व पराली का धुआं परेशानी का सबब बन सकता है। वहीं, आने वाले सप्ताह में हवा गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।

एनसीआर में फरीदाबाद रहा सबसे प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 199 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 130, गाजियाबाद में 160, नोएडा में 156 व फरीदाबाद में 167 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed