फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   air pollution situation in Delhi worsened on Saturday air quality remained in very poor category

दिल्ली की हवा 'बहुत खराब': आनंद विहार में AQI 400 पार, NCR में फरीदाबाद सबसे साफ; देखें बाकी इलाकों का हाल

Sat, 02 Nov 2024 09:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

दिवाली की रात लोगों द्वारा पटाखों पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन किए जाने के बावजूद, अनुकूल हवा के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता अपेक्षा के अनुरूप ‘गंभीर’ श्रेणी में नहीं पहुंची।

विज्ञापन
air pollution situation in Delhi worsened on Saturday air quality remained in very poor category
NCR में दिल्ली सबसे प्रदूषित - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में शनिवार को प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई और वायु गुणवत्ता एक बार फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। हालांकि, इसमें सुबह के सुधार दिखा था। राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 316 दर्ज किया गया, जो सुबह के 290 से अधिक है।

विज्ञापन
Trending Videos

आनंद विहार में वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी (एक्यूआई 400 से ऊपर) तक पहुंच गया, जबकि शहर के 27 अन्य निगरानी स्टेशनों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, जिसका स्तर 300 से ऊपर था। पड़ोसी गाजियाबाद (330) में भी एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम (209), ग्रेटर नोएडा (250) और नोएडा (269) में एक्यूआई का स्तर थोड़ा बेहतर रहा और ये ‘खराब’ श्रेणी में आ गए, जबकि फरीदाबाद का एक्यूआई (166) मध्यम श्रेणी में रहा।

विज्ञापन

दिवाली की रात लोगों द्वारा पटाखों पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन किए जाने के बावजूद, अनुकूल हवा के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता अपेक्षा के अनुरूप ‘गंभीर’ श्रेणी में नहीं पहुंची। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।

दिन और रात के समय धुंध के साथ तेज हवा राजधानी को घेरे रही, जिससे सर्दी के आगमन का संकेत मिल रहा है। दिल्ली में दिन का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। दिन के दौरान आर्द्रता 62 प्रतिशत से 88 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने रविवार सुबह कोहरा छाए रहने और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed