फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air Pollution in Delhi AQI 367 recorded in very bad condition 

बेहद खराब रही दिल्ली की हवा, 367 रिकॉर्ड किया गया वायु गुणवत्ता सूचकांक

Sat, 31 Oct 2020 10:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 31 Oct 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Air Pollution in Delhi AQI 367 recorded in very bad condition 
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

राजधानी की हवा शनिवार को भी बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले 374 रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, गुरुवार को 395, बुधवार को 297, मंगलवार को 312 और सोमवार को 353 रहा था। सफर के अनुसार, रविवार और सोमवार को हवा में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार शाम चार बजे तक हॉटस्पॉट क्षेत्रों में शामिल आनंद विहार का एक्यूआई 416, बवाना में 404, जहांगीरपुरी में 419, विवेक विहार 395 व नरेला में 378 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


वहीं, पीएम 2.5 का स्तर 229 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। पीएम10 का स्तर भी 370 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जबकि पीएम10 का स्तर 100 ग्राम घन मीटर से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है। पीएम10 बहुत सूक्ष्म कण होता है, जिसका व्यास 10 माइक्रोमीटर से भी कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि यह आसानी से फेफड़ों में प्रवेश कर जाता है और विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है। पीएम 2.5 का स्तर 60 ग्राम प्रति घन मीटर से कम सुरक्षित माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, शनिवार को राजधानी में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 32 फीसदी दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को इस सीजन की सबसे अधिक 36 फीसदी थी। 


शुक्रवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में 3,471 पराली जलने की घटनाएं दर्ज की गई थीं। एनसीआर के शहरों की बात करें तो फरीदाबाद का एक्यूआई 348, नोएडा का 356, ग्रेटर नोएडा का 368, गाजियाबाद का 364 और गुरुग्राम का 358 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed