फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air pollution decreased in Delhi AQI remained in moderate category in most areas

'बुध' को हवा हुई शुद्ध: दिल्ली के अधिकतर इलाकों में मध्यम श्रेणी में आबोहवा, 24 घंटे में 100 अंक तक सुधरा AQI

Wed, 04 Dec 2024 07:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Dec 2024 07:19 PM IST
सार

कुछ इलाकों में हवा अब भी खराब है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 178 दर्ज किया गया है। सीपीसीबी के मुताबिक एनसीआर में सबसे साफ हवा गाजियाबाद में रही। यहां एक्यूआई 102 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Air pollution decreased in Delhi AQI remained in moderate category in most areas
दिल्ली की सुधरी हवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति तेज होने से वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। लोगों ने लंबे समय बाद इस श्रेणी की हवा में सांस ली है। इससे आसमान भी बिल्कुल साफ रहा। जिससे लोगों को प्रदूषित हवा से लगभग दो महीने बाद राहत मिली है। बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 178 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। यह मंगलवार के मुकाबले 100 सूचकांक की कम है। इससे पहले 10 अक्तूबर को एक्यूआई 164 दर्ज किया गया था। इसके बाद सर्दी के दस्तक देने के साथ ही हवा की स्थिति बिगड़ती गई। 

विज्ञापन

सीपीसीबी के मुताबिक एनसीआर में सबसे साफ हवा गाजियाबाद में रही। यहां एक्यूआई 102 दर्ज किया, यह मध्यम श्रेणी में है। साथ ही, नोएडा में 110, ग्रेटर नोएडा में 129, गुरुग्राम में 140 और फरीदाबाद में 175 एक्यूआई रहा। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार बृहस्पतिवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। इसके बाद फिर से हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। बुधवार को हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा से चली। अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 100 के पार रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पहुंचने वाली हवाओं की गति में सुधार आने से वायु गुणवत्ता ठीक हो रही है। वायु गुणवत्ता में इस सप्ताह लगातार सुधार देखा गया है। जहां सोमवार को यहां एक्यूआई 273 था तो रविवार को यह 285 दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 इलाकों में हवा अब भी खराब
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार, द्वारका सेक्टर-8, जहांगीरपुरी, मुंडका व एनएसआईटी द्वारका सहित 10 इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। जबकि अशोक विहार, आया नगर, बवाना समेत 22 इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। वहीं, शुक्रवार को भी हवा उत्तर-पश्चिम दिशा के साथ 10-12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति रहेगी। साथ ही, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम चलेगी। आईआईटीएम के आंकड़ों के अनुसार मिक्सिंग डेप्थ का स्तर 1750 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 13500 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 9000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सोमवार को अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-नेहरू नगर --- 252
-द्वारका सेक्टर-8 --- 223
-मुंडका --- 216
-आनंद विहार --- 211
-जहांगीरपुरी --- 205
-आया नगर --- 194
-बवाना --- 194
-अशोक नगर --- 170
(नोट : यह सभी आंकड़ें सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed