फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air India Express flight from Hindon to Kolkata cancelled

Flight Cancelled: हिंडन से गोवा जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ से पहले रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 15 Jun 2025 06:22 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Jun 2025 06:22 PM IST
सार

यह सब तब हुआ जब कोलकाता से हिंडन पहुंची फ्लाइट गोवा के लिए उड़ान भरने को तैयार थी। यात्रियों का हवाईअड्डे पर आगमन शुरू हो गया था। अचानक टेकऑफ रोकने और उसके बाद फ्लाइट ही रद्द होने से हंगामा शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Air India Express flight from Hindon to Kolkata cancelled
यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंडन हवाई अड्डे से रविवार सुबह गोवा जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण अचानक टेकऑफ रोककर रद्द कर दिया गया। फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही यात्रियों ने हवाई अड्डे पर हंगामा शुरू कर दिया। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एयर इंडिया को टैग कर अपनी नाराजगी जताई और रिफंड की मांग की।

विज्ञापन




एक्स पर अनिरबन नाम के एक्स हैंडल से यूजर ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा, 'उन्हें फ्लाइट रद्द होने की जानकारी अभी मिली। अब इसका रिफंड कौन देगा?' इस पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए फ्लाइट रद्द होने की पुष्टि की गई। यह सब तब हुआ जब कोलकाता से हिंडन पहुंची फ्लाइट गोवा के लिए उड़ान भरने को तैयार थी। यात्रियों का हवाईअड्डे पर आगमन शुरू हो गया था। अचानक टेकऑफ रोकने और उसके बाद फ्लाइट ही रद्द होने से हंगामा शुरू हो गया। 
विज्ञापन


तकनीकि कमी के चलते रद्द होने की बात सुनकर यात्री और घबरा गए। गोवा की फ्लाइट जहां सुबह 10:40 पर उड़ान भरती है, ठीक उसी तरह से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद शाम को कोलकाता के लिए उड़ान भरती है। रविवार को गोवा की फ्लाइट रद्द होने की वजह से कोलकाता की भी शाम को भरी जाने वाली उड़ान को रद्द किया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान की सुविधा मुहैया करवा दी गई थी। यात्रियों को फुल रिफंड, फ्लाइट रिशिड्यूल के भी विकल्प दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed