पलाश निकला पापी: एयर इंडिया की केबिन क्रू लड़की से दुष्कर्म, टिंडर पर हुई दोस्ती; लिव इन में जबरन बनाए संबंध
26 जनवरी को आरोपी उसके घर पर आया और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर गुस्साए आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया की महिला केबिन क्रू से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की टिंडर पर आरोपी से दोस्ती हुई थी। दोस्ती टूटने के बाद पीड़िता अलग रहने लगी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
द्वारका निवासी 22 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि अक्तूबर में टिंडर पर उसकी पलाश राय से पहचान हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में पीड़िता गुरुग्राम स्थित युवक के घर पर रहने लगी।
विरोध करने पर गुस्साए आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिय। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।