फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS will keep an eye on whether children are brushing twice a day or not

बच्चों आपके दांतों पर एम्स की नजर: बच्चे दिन में दो बार ब्रश कर रहे हैं या नहीं, बताएगा एप; रिकॉर्ड देगा

Sat, 23 Mar 2024 10:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 10:12 PM IST
सार

एम्स अस्पताल ने हेल्दी स्माइल का एडवांस वर्जन लॉन्च किया है। इससे बच्चे दिन में दो बार ब्रश कर रहे हैं या नहीं। इसपर अब एम्स नजर रखेगा।

विज्ञापन
AIIMS will keep an eye on whether children are brushing twice a day or not
दिल्ली एम्स - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बच्चे दिन में दो बार ब्रश कर रहे हैं या नहीं, इस पर एम्स की नजर रहेगी। एम्स के दंत चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (सीडीईआर) ने हेल्दी स्माइल का एडवांस वर्जन लॉन्च किया है। इसमें बच्चे की 15 दिन तक दो बार ब्रश करने की क्रिया अपलोड होगी। अभिभावकों को उसी दिन सुबह और शाम के समय जानकारी देनी होगी। एप पर जानकारी मिलते ही सूचना तुरंत एम्स को पहुंच जाएगी। इस एप का उद्देश्य बच्चों को दो बार ब्रश करने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन


एम्स के दंत रोग विभाग की डॉक्टर कल्पना बंसल ने कहा कि एम्स में बड़ी संख्या में छोटे बच्चे खराब दांत के साथ आते हैं। इन बच्चों को दो बार ब्रश करवाने के लिए अभिभावकों को तैयार करना होगा। इसे देखते हुए एप अपग्रेड किया गया है। इस एप में कई नए फीचर हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए कलरफुल और संगीतमय टार्कर दिया गया है।

विज्ञापन

ऐसे काम करता है एप
एप में 15 दिन का रिकॉर्ड होता है। इसमें दिन में दो बार टिक के निशान को ओके करना होता है। बच्चा जब सुबह और शाम दोनों समय ब्रश करता है तो उसी समय टिक करते ही जानकारी एम्स के पास पहुंच जाती है। इस एप को कोई भी अपने फोन में अपलोड कर सकता है।

40 फीसदी बच्चों में दिक्कत
डॉ. बंसल ने कहा कि ब्रश न करना, खाने-पीने के समय व वस्तु को लेकर लापरवाही के कारण करीब 40 फीसदी छोटे बच्चों के दांत सड़ने लगते हैं। छोटे बच्चों के दांतों में कैविटी या सड़न होने लगती है। ऐसे बच्चों के माता-पिता को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जब बच्चे का पहला दांत निकलता है, तब से अभिभावकों को ब्रश करना शुरू कर देना चाहिए। ऐसे बच्चों के लिए एप में ब्रश करने की पूरी जानकारी है।

आठ माह के बच्चे के दांत में कीड़े
एम्स में इलाज के लिए आए आठ माह के एक बच्चे के दांत में सड़न देखी गई। डॉक्टरों का कहना है कि दांतों की कैविटी बच्चों पर तेजी से हमला कर रही है, लेकिन नवजात शिशु में दांतों की कैविटी का पता चलना चिंता का विषय होता है। मीठे पेय और बाहर मिलने वाले दूध से नुकसान होता है। यह बचपन में मोटापे का कारण भी बन सकते हैं। बोतल से दूध पिलाना भी एक कारण है। बच्चे दूध पीते समय सो जाते हैं, जिससे उनके मुंह में बैक्टीरिया बनने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed