{"_id":"5f3330be8ebc3e3cba0b4843","slug":"aiims-to-start-post-covid-recovery-clinic-with-the-help-of-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल की मदद से एम्स शुरू करेगा पोस्ट-कोविड रिकवरी क्लिनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्राइल की मदद से एम्स शुरू करेगा पोस्ट-कोविड रिकवरी क्लिनिक
Wed, 12 Aug 2020 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Aug 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
इस्राइल का प्रतिनिधिमंडल एम्स में...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से लोग तेजी से ठीक हो रह हैं, हालांकि इनमें से कुछ लोगों में ठीक होने के बाद भी फेफड़ों से संबंधित समस्याएं मिल रही हैं। इन मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। एम्स अस्पताल अब इन रोगियों पर ध्यान केंद्रित करेगा और इनके इलाज के लिए पोस्ट-कोविड रिकवरी क्लिनिक शुरू किया जाएगा ताकि उनके फेफड़ों की क्षमता में सुधार पर ध्यान दिया जा सके।
विज्ञापन
एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जिन मरीजों में रिकवरी के बाद फेफड़ों की समस्या मिल रही है, उन पर भी ध्यान दिया जाएगा। व्यायाम, दवाओं और अन्य उपकरणों की सहायता से इन रोगियों का इलाज शुरू किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में एक पोस्ट कोविड रिकवरी क्लिनिक चालू होगा। उन्होंने बताया कि क्लिनिक के लिए इस्राइल भारत की मदद करेगा। इस्राइल की ओर से उपलब्ध कराए गए रोबोट उपकरण रोगियों की निगरानी करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये उपकरण दूरदराज के क्षेत्रों में भी फेफड़े, हृदय और सांस लेने की समस्याओं वाले लोगों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है और उनके जीवन को बचाया जा सकता है। इनका कस्बों और अन्य क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शहरों के बड़े अस्पतालों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
गुलेरिया ने कहा कि कोरोना की स्थिति भारत के कुछ राज्यों में अभी जैसी है आने वाले समय में उससे कुछ खराब भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश में अगले कुछ सप्ताह में पीक की स्थिति हो सकती है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि लोगों को सभी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
इस्राइल ने उपलब्ध कराए आधुनिक चिकित्सीय उपकरण
भारत में इस्राइल के राजदूत डॉ. रॉन मलका मंगलवार को एम्स पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया को कोरोना के इलाज में मदद करने के लिए आधुनिक चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराए। इनमें हृदय, फेफड़ों और सांस संबंधी उपकरण थे। नॉन इन्वेंसिव कोविड जांच प्रणाली विकसित करने के साथ-साथ इस्राइल इस क्लिनिक को तैयार करने में भी भारत का सहयोग करेगा।
--