फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS MBBS 2017 results announced in hustle of paper leak and demand of cbi probe for it

पर्चा लीक और CBI जांच की मांग के बीच एम्स ने जारी किए MBBS के रिजल्ट

Thu, 15 Jun 2017 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
AIIMS MBBS 2017 results announced in hustle of paper leak and demand of cbi probe for it
एम्स - फोटो : source

देश के सभी सात एम्स में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित हुई परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने से एम्स ने साफ इनकार कर दिया है। इसी बीच बुधवार देर रात 28 मई को हुए इस परीक्षा का परिणाम भी एम्स द्वारा घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पर्चा लीक मामले में जांच के लिए बनाई गई समिति ने कहा है कि एक सेंटर पर एक-दो छात्रों ने नकल की थी, इसे प्रश्नपत्र लीक नहीं कहा जा सकता है। इसके बावजूद इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 28 मई को लखनऊ (उप्र) के एक परीक्षा सेंटर पर दो छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा के दौरान नकल की थी और उनकी पहचान भी कर ली गई है।

समिति ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से भी कराने की सिफारिश की है

AIIMS MBBS 2017 results announced in hustle of paper leak and demand of cbi probe for it

समिति के सदस्यों ने सेंटर पर तैनात अधिकारियों और इस मामले में शामिल छात्रों से बातचीत की है। बातचीत के बाद समिति इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि सिर्फ नकल हुई है। पर्चा लीक नहीं किया गया है। नकल करने वाले छात्रों को परीक्षा में शामिल नहीं किया गया है।

दूसरी ओर समिति ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से भी कराने की सिफारिश की है। नकल करने वाले छात्रों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने का अधिकार उनके पास नहीं है इसलिए मामले को सीबीआई को भेजने की सिफारिश की गई है।

उधर, समिति की रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली एम्स जो सभी एम्स के लिए परीक्षा आयोजित कराता है पहले से तय तारीख (14 जून) के अनुसार ही परीक्षा परिणाम घोषित क‌िए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed