फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS gastroenterology department nurse report corona positive 35 healthcare staff goes on self quarantine infection source unknown

एम्सः कोरोना पॉजिटिव निकला नर्सिंग अधिकारी, डॉक्टर सहित 40 स्वास्थ्यकर्मी हुए क्वारंटीन

Fri, 24 Apr 2020 02:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Apr 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
AIIMS gastroenterology department nurse report corona positive 35 healthcare staff goes on self quarantine infection source unknown
aiims - फोटो : file photo

कोरोना वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स यानी हमारे डॉक्टरों के भी इस बीमारी की चपेट में आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा खबर है एम्स के गेस्ट्रोएंटोरोलॉजी विभाग से जहां एक नर्सिंग अधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इस अधिकारी की रिपोर्ट आते ही विभाग में इसके संपर्क में आने वाले 40 स्वास्थ्य कर्मियों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इनमें डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ तक शामिल हैं।
विज्ञापन


एम्स के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। पांच दिन बाद सभी स्वास्थ्यकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। फिलहाल इनसे और संक्रमित नर्सिंग अधिकारी के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार नर्सिंग स्टाफ को संक्रमण कहीं बाहर से लगा है। जबकि कुछ लोग कह रहे हैं यहां कुछ दिन पहले एक मरीज भर्ती था जिसे कोरोना पॉजिटिव था, उसी से नर्सिंग अधिकारी को यह संक्रमण लगा है।

हालांकि अभी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है और न ही एम्स का अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed