{"_id":"5dbcc6be8ebc3e013a3e604a","slug":"aiims-foreign-doctors-wrote-letter-to-pmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन की वेदनाः एम्स के विदेशी डॉक्टरों ने पीएमओ को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन की वेदनाः एम्स के विदेशी डॉक्टरों ने पीएमओ को लिखा पत्र
Sat, 02 Nov 2019 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हर दिन सैकड़ों मरीजों का उपचार करने वाले विदेशी रेजिडेंट डॉक्टर बीते कई वर्षों से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। अपने परिवार के साथ इनका जीवनयापन भी मुश्किल में पड़ गया है। इसलिए नेपाल सरकार ने भी पीएमओ से इस मामले में दखल देने की अपील की है।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स में इस समय करीब 70 से ज्यादा विदेशी डॉक्टर हैं जोकि सीनियर और जूनियर रेजिडेंट पद पर हैं। इनमें से ज्यादातर नेपाल के रहने वाले हैं। इन डॉक्टरों का कहना है कि 2009 तक दिल्ली एम्स में विदेशी डॉक्टर को वेतन दिया जाता था, लेकिन पिछले 10 वर्षों से ये लोग निशुल्क ही सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि इन्हीं पदों पर भारतीय डॉक्टर को करीब 80 हजार से 1 लाख रुपये तक का मासिक वेतन सरकार दे रही है। एम्स प्रबंधन के अनुसार, जल्द ही राहत दी जाएगी। फिलहाल एम्स की वित्तीय समिति की आगामी बैठक में फैसला लिया जाएगा। हालांकि इसमें कितना वक्त लगेगा? इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
वहीं डॉ. अंसरूल हक का कहना है कि नेपाल सरकार ने भी इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पैरवी की है जिसके बाद मंत्रालय से एम्स को निर्देश भी मिले हैं।