फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS doctors stopped at Delhi-Noida border

एम्स के डॉक्टरों को दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर रोका, देर तक हुआ हंगामा

Sat, 25 Apr 2020 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Apr 2020 04:53 AM IST
विज्ञापन
AIIMS doctors stopped at Delhi-Noida border
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

पत्रकारों के बाद अब दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर एम्स के डॉक्टरों को रोके जाने पर शुक्रवार को काफी देर हंगामा चलता रहा। इस दौरान मेडिकल टीम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई। वहीं एम्स प्रबंधन को भी इसकी शिकायत मिली है। 

विज्ञापन


प्रबंधन के अनुसार एम्स के कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। गाजियाबाद और नोएडा स्थित एम्स के केंद्रों पर यह कर्मचारी दिल्ली से जाते हैं। इसे लेकर जल्द ही स्थानीय प्रशासन से शिकायत की जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं कर्मचारियों ने बताया कि पुलिस को बार बार कहने के बाद भी उन्होंने नोएडा बॉर्डर क्रॉस नहीं करने दिया। इस बीच महिला डॉक्टरों ने एम्स प्रबंधन के अधिकारियों से फोन बात करने की अपील भी की लेकिन उसे नजरंदाज कर दिया गया। काफी देर हंगामा होने के बाद मामला शांत हुआ। दिल्ली-नोेएडा बॉर्डर पर इसी तरह की सख्ती चंद रोज पहले पत्रकारों को भी झेलनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर सहित 40 स्वास्थ्यकर्मी क्वारंटीन
इस बीच खबर है एम्स के गेस्ट्रोएंटोरोलॉजी विभाग से जहां एक नर्सिंग अधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस अधिकारी की रिपोर्ट आते ही विभाग में इसके संपर्क में आने वाले 40 स्वास्थ्य कर्मियों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इनमें डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ तक शामिल हैं।

एम्स के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। पांच दिन बाद सभी स्वास्थ्यकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। फिलहाल इनसे और संक्रमित नर्सिंग अधिकारी के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है



सूत्रों के अनुसार नर्सिंग स्टाफ को संक्रमण कहीं बाहर से लगा है। जबकि कुछ लोग कह रहे हैं यहां कुछ दिन पहले एक मरीज भर्ती था जिसे कोरोना पॉजिटिव था, उसी से नर्सिंग अधिकारी को यह संक्रमण लगा है। हालांकि अभी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है और न ही एम्स का अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed