फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS doctor will check the patient first through app

अब एम्स के डॉक्टर पहले एप से करेंगे जांच, पिछले वर्ष 1.94 लाख ऑपरेशन कर दुनिया में रचा था इतिहास

Thu, 23 May 2019 05:54 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 May 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
AIIMS doctor will check the patient first through app
एम्स, दिल्ली

दुनिया में सर्वाधिक सर्जरी का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब देश का सबसे बड़ा चिकित्सीय संस्थान एम्स नई तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। सालाना करीब 2 लाख तक एम्स में ऑपरेशन का रिकॉर्ड पहुंच चुका है। अब एम्स के डॉक्टर आईएमडब्ल्यू टूलकिट नाम के मोबाइल एप के जरिये सर्जरी करने से पहले मरीज की जांच करेंगे। इसके बाद डॉक्टर को ये फैसला लेने में आसानी होगी कि सर्जरी कब करनी चाहिए? 

विज्ञापन


एम्स की वार्षिक रिपोर्ट 2017-18 के अनुसार, एम्स में सर्जरी की स्थिति सालाना 1.94 लाख से भी ऊपर पहुंच चुकी है। ऑपरेशन से पहले मरीज की शारीरिक स्थिति से लेकर खानपान से जुड़ी जानकारी जुटाना जरूरी होता है। इसके लिए मरीज को दो से तीन विभागों के डॉक्टरों की जांच से होकर गुजरना पड़ता रहा है, लेकिन अब एम्स के डॉक्टर मोबाइल एप के जरिये मरीज से उसकी लंबाई, वजन, पांच दिन में किया गया भोजन आदि जानकारी लेंगे। इसके बाद एप के जरिये ही बताएंगे कि मरीज सर्जरी करने लायक है या नहीं?
विज्ञापन


बुधवार को एम्स में ‘सर्जरी के दौरान खानपान और पोषण’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार हुआ, जिसमें ये जानकारी दी गई है। फिजियोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर केपी कोचर ने बताया कि मरीज को सर्जरी के दौरान खून बहना व उसके बाद भी कई खतरे होते हैं। एप के जरिये मरीज से कुछ सवाल पूछकर डॉक्टर यह पता लगा सकेंगे कि फिलहाल मरीज सर्जरी के लिए फिट है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आहार विशेषज्ञ परमजीत कौर ने बताया कि आमतौर पर मरीजों को सर्जरी के 12 घंटे पहले से 12 घंटे बाद तक कुछ न खाने-पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, मरीजों को सर्जरी से दो घंटे पहले पानी और दो घंटे बाद पानी या हल्का जूस जरूर ले लेना चाहिए। इससे उनके अंदर डिहाइड्रेशन की कमी नहीं होगी। सर्जरी के 24 घंटे बाद आहार विशेषज्ञ की सलाह से ही भोजन लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed