डॉक्टर का कमाल, लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के डॉक्टर ने एक नया कारनामा करके एम्स के नाम एक और ख्याति जोड़ दी है।
देश के ठंडे रेगिस्तान के नाम से पहचाने जाने वाले लेह में सबसे ज्यादा 9 ज्वाइंट सर्जरियां करने के लिए एम्स के डॉ. चंद्रशेखर यादव का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
डॉ. चंद्रशेखर एम्स के हड्डी विभाग के प्रोफेसर हैं। मालूम हो कि लेह में आज तक ऐसे जटिल ऑपरेशन नहीं हुए हैं।
लेह में आज तक नहीं हुई ऐसी सर्जरी
डॉक्टर चंद्रशेखर की अध्यक्षता में की गई इन सर्जरियों के रिकॉर्ड बुक में दर्ज होने की वजह यह है कि यह समुद्र तल से 11000 फीट की ऊंचाई पर की गई हैं।
सभी 9 सर्जरियां लेह के एसएनएम अस्पताल में वहीं के तीन ऑर्थोपेडिक सर्जनों की मदद से की गई थी। डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि इस सर्जरी से पहले लेह और आसपास के लोगों को केवल यहां से अच्छे अस्पताल तक जाने के लिए ही बहुत पैसे खर्च करने पड़ते थे।
उसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आदेश दिया कि यहां एक सलाना हेल्थ कैंप लगाया जाए ताकि लेह में ही ऐसी सर्जरी की जा सके।