फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims director randeep guleria tenure extended by three months or by the time a new director is appointed

Delhi AIIMS: रणदीप गुलेरिया को मिला सेवा विस्तार, अगले तीन महीने तक रहेंगे एम्स के निदेशक

Thu, 23 Jun 2022 05:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Jun 2022 05:29 PM IST
सार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल तीन महीने या नए निदेशक की नियुक्ति तक बढ़ाया गया। 

विज्ञापन
aiims director randeep guleria tenure extended by three months or by the time a new director is appointed
डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, दिल्ली एम्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल आगामी तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। यह दूसरी बार है जब निदेशक का कार्यकाल बढ़ा है। इससे पहले मार्च में गुलेरिया का कार्यकाल बढ़ाया गया था। अब वह सितंबर तक निदेशक के रूप में कार्यरत रहेंगे। इस संबंध में उपनिदेशक (प्रशासन) की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 

विज्ञापन


एम्स के मुताबिक, डॉ. रणदीप गुलेरिया को 28 मार्च 2017 में निदेशक के रूप में पांच साल के लिए नियुक्त किया गया था। गुलेरिया का कार्यकाल मार्च 2022 में खत्म हो रहा था। ऐसे में एम्स ने नए निदेशक के लिए दौड़ भी शुरू हो गई थी। इसके लिए एम्स के चयन समिति ने तीन नाम पर मुहर लगाकर केंद्र की नियुक्ति कमेटी को मंजूरी के लिए नाम भेजे थे। यहां से मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में सूची को भेजा गया था। सूची में एंडोक्रोनोलॉजी विभागध्यक्ष डॉ. निखिल टंडन, एम्स ट्रामा सेंटर के प्रमुख डॉ राजेश मल्होत्रा व गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद गर्ग का नाम शामिल था। हालांकि, इस संबंध में किसी भी नाम पर मुहर नहीं लग सकी थी। इसको देखते हुए मौजूदा निदेशक डॉ. गुलेरिया के कार्यकाल को ही अगले तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया था। 
विज्ञापन


एक अधिकारी का यह भी कहना है कि जिन तीन नामों को निदेशक पद के लिए भेजा गया है, उन नामों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय को विरोध मिला है। ऐसे में इन नामों पर अभी तक मुहर नहीं लग सकी है। वहीं, डॉ. रणदीप गुलेरिया ने निदेशक पद के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. रामा चौधरी की अनुशंसा की थी, जो कि वरिष्ठता के पैमाने पर खरी नहीं उतर रही थी। अधिकारी का कहना है कि बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रमुख डॉ. सुब्रता सिन्हा या वेनेरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. केके की अनुशंसा की जानी चाहिए थी, क्योंकि ये वरिष्ठता के पैमाने पर खरे उतर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एम्स की अकादमिक डीन नीना खन्ना भी आगामी 30 जून को सेवानिवृत हो रही हैं। हालांकि, अभी तक इस पद को भरने को लेकर खास गतिविधि नहीं है। सामान्य तौर पर नई डीन की नियुक्ति वर्तमान डीन के सेवानिवृत होने से तीन से चार महीने पहले होती है। 





 

नई सूची बनाने की संभावना

एक अधिकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय भेजी गई सूची पर मंजूरी न मिलने के कारण संभावना है कि नई सूची को बनाकर भेजा जाएगा। इस संबंध में तीन माह के भीतर नई सूची बनाई जाएगी और नए निदेशक के लिए प्रक्रिया को समय के भीतर ही पूरा किया जाएगा। 
 

डॉ. सुषमा भटनागर बनी एम्स के कैंसर सेंटर की प्रमुख 

एम्स की डॉ. सुषमा भटनागर हरियाणा के झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के साथ-साथ एम्स स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल की प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगी। इस संबंध में एम्स की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। डॉ. भटनागर को यह जिम्मेदारी एक जुलाई से संभालनी होगी। एम्स के केंद्र की प्रमुख तौर पर जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें अलग से मानदेय भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed