फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS director M Srinivas said that if ortho and cardio implants did not come then Amrit pharmacy store should

AIIMS: खुलते ही नए अमृत फार्मेसी स्टोर पर मंडराया बंद होने का खतरा, निदेशक ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम

Mon, 12 Jun 2023 07:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Jun 2023 07:33 PM IST
सार

सोमवार को एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने मयूर विहार से आई महिला मरीज के बच्चे लव कुश से नए स्टोर का उद्घाटन करवाया। इस स्टोर में 60 फीसदी तक सस्ती दर पर दवा के साथ इंप्लांट भी उपलब्ध करवाना है।

विज्ञापन
AIIMS director M Srinivas said that if ortho and cardio implants did not come then Amrit pharmacy store should
एम्स के नए अमृत फार्मेसी को सात दिनों का मिला अल्टीमेटम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स के न्यू राजकुमारी अमृत कौर परिसर में सोमवार से शुरू हुए अमृत फार्मेसी के दूसरे स्टोर को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि अगले सोमवार तक स्टोर में सस्ती दवा के साथ ऑर्थो, कार्डियो व अन्य इंप्लांट की सुविधा शुरू नहीं हुई तो स्टोर को बंद करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

दरअसल सोमवार को एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने मयूर विहार से आई महिला मरीज के बच्चे लव कुश से नए स्टोर का उद्घाटन करवाया। इस स्टोर में 60 फीसदी तक सस्ती दर पर दवा के साथ इंप्लांट भी उपलब्ध करवाना है। फिलहाल यहां केवल सस्ते दर पर दवा ही उपलब्ध करवाई गई है, जबकि इंप्लांट की सुविधा शुरू नहीं हो पाई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए निदेशक ने कहा कि इसे सोमवार तक हर हाल में शुरू किया जाए और शुक्रवार तक इसके संबंध में पूरी रिपोर्ट दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अमृत फार्मेसी के अधिकारियों ने बताया कि कैंसर, दिल, हड्डी रोग व अन्य सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट की सुविधा स्टोर में शुरू होनी है। लेकिन हड्डी रोग विभाग से अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इस सहमति को लेकर बैठकों का दौर जारी है। बता दें कि करीब आठ माह पहले निदेशक ने इसे शुरू करने का आदेश दिया था। आदेश के तहत यहां इंप्लांट 60 फीसदी तक सस्ते मिल सकेंगे।

विज्ञापन

स्टोर में न दिखे खामी
निदेशक ने कहा कि स्टोर में दवाइयां को रखने के तापमान को लेकर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुराने स्टोर में तापमान को लेकर लापरवाही के मामले सामने आई थी। इसके अलावा एक्सपायर दवा देने के मामले भी दिखे थे। ऐसा होने पर कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं इस मौके पर एम्स प्रवक्ता डॉ. निरुपम मदान ने बताया कि स्टोर में मरीजों की जरूरत के आधार पर करीब 1500 तरह की दवाएं मिलेंगी। इनकी संख्या को जरूरत के आधार पर बढ़ाया जाएगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि स्टोर पर करीब 2500 तरह की दवाएं सस्ते दामों पर मिल सकें।

जल्द शुरू होगी जन औषधि केंद्र
डॉ. निरुपम मदान ने कहा कि अमृत फार्मेसी के साथ जल्द ही जन औषधि केंद्र भी खोला जाएगा। इस केंद्र से मरीज जेनेरिक मेडिसिन को ले सकेंगे। इसके अलावा केंद्र में पीने के पानी, कैफेटेरिया व अन्य की सुविधा भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed