{"_id":"671ae82c1ed90b2fea002166","slug":"aiims-director-inaugurated-five-modular-operation-theaters-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एम्स ट्रामा सेंटर में खत्म हुआ सर्जरी के लिए इंतजार, पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एम्स ट्रामा सेंटर में खत्म हुआ सर्जरी के लिए इंतजार, पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन
Fri, 25 Oct 2024 06:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 25 Oct 2024 06:07 AM IST
सार
एम्स ट्रामा सेंटर के प्रमुख डॉ. कामरन फारूकी का कहना है कि अभी तक हर माह करीब 600 सर्जरी हो रहीं थीं। ओटी की संख्या बढ़ने के बाद यह बढ़कर 1200 से ज्यादा हो जाएंगी। सर्जरी जल्द होने से बेड जल्द खाली हो सकेंगे। यह ओटी पूरी तरह से एडवांस सुविधाओं से लैस हैं।
विज्ञापन
Delhi AIIMS
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स ट्रामा सेंटर में सर्जरी के लिए बेड न होने पर अब रेफर होने वाले मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। बृहस्पतिवार को एम्स ट्रामा सेंटर में निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने नवनिर्मित पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का उद्घाटन किया। अब यहां इनकी संख्या 11 हो गई है। इनकी मदद से बेड जल्द खाली होंगे और दूसरे मरीजों को सर्जरी करवाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
एम्स ट्रामा सेंटर के प्रमुख डॉ. कामरन फारूकी का कहना है कि अभी तक हर माह करीब 600 सर्जरी हो रहीं थीं। ओटी की संख्या बढ़ने के बाद यह बढ़कर 1200 से ज्यादा हो जाएंगी। सर्जरी जल्द होने से बेड जल्द खाली हो सकेंगे। यह ओटी पूरी तरह से एडवांस सुविधाओं से लैस हैं।
विज्ञापन
अगले साल शुरू हो सकता है हाइब्रिड ऑपरेशन थियेटर
ट्रामा सेंटर में विकसित किए जा रहे हाइब्रिड ऑपरेशन थियेटर को जल्द शुरू किया जा सकेगा। यह एडवांस सुविधाओं से लैस होगा। इसमें मरीज की सर्जरी से लेकर अन्य सभी सुविधाएं एक जगह पर होंगी। इसमें ऑपरेशन थिएटर में सीटी स्कैन, एंजियोग्राफी आदि जांच की सुविधाएं एक जगह पर होंगी। यह देश का पहला हाइब्रिड ऑपरेशन थिएटर होगा।
विज्ञापन
अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी की विशेषताएं
- मल्टीस्पेशियलिटी सर्जरी हो सकेंगी। अंग प्रत्यारोपण आसानी से होगा।
- एक ओटी 72 वर्ग मीटर का है जो रेडियो सेफ है।
- ओटी में संक्रमण को कम करने के लिए एसी सिस्टम है।
- दीवारें और फर्श इस तरह से बने हैं कि सफाई आसान है।