फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS detects genetic disease in just 20 rupees

सिर्फ 20 रुपये में आनुवांशिक बीमारी का पता लगा लेता है एम्स

Fri, 27 Sep 2019 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2019 02:55 AM IST
सार

  • मात्र 20 रुपये खर्च करने पर पसीने की जांच से आनुवांशिक बीमारी का पता लगाया जा सकता है
  • अब दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक भी एम्स की इस नायाब मशीन के बारे में सुनकर हैरान हो चुके हैं
  • एम्स ने इस मशीन को अपनी बड़ी उपलब्धि मानते हुए प्रदर्शनी में रखा है

विज्ञापन
AIIMS detects genetic disease in just 20 rupees
पसीने की जांच से आनुवांशिक बीमारी का पता लगाया जाता है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मात्र 20 रुपये खर्च करने पर पसीने की जांच से आनुवांशिक बीमारी का पता लगाया जा सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) करीब 20 वर्षों से देशी मशीन के जरिये सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसी दुर्लभ बीमारी की जांच कर रहा है। अब दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक भी एम्स की इस नायाब मशीन के बारे में सुनकर हैरान हो चुके हैं।  एम्स ने इस मशीन को अपनी बड़ी उपलब्धि मानते हुए प्रदर्शनी में रखा है। 

विज्ञापन


एम्स के बालरोग विभाग के डॉ. एसके काबरा बताते हैं कि सिस्टिक फाइब्रोसिस एक अनुवांशिक बीमारी है जोकि शरीर के कई भागों को प्रभावित करता है। आमतौर पर विदेशों में इस रोग की जांच के लिए करीब 10 से 15 लाख रुपये की मशीन है। 
विज्ञापन


भारत में भी निजी क्लीनिक में इस जांच के 5 हजार रुपये लगते हैं। लेकिन एम्स में स्वदेशी मशीन पर जांच कराने का खर्च करीब 20 रुपये के आसपास है। फिलहाल करीब 700 बच्चे इस बीमारी के चलते एम्स में अपना उपचार करा रहे हैं। हर वर्ष करीब 600 मरीजों की जांच एम्स देशी मशीन से कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी है पसीने की जांच करने वाली मशीन

डॉक्टरों के अनुसार मरीज के पसीने में क्लोराइड की मात्रा का पता करके रोग की पहचान की जा सकती है। करीब एक हजार रुपये की लागत से बनी एम्स की स्वीट क्लोराइट टेस्ट मशीन में एमीमीटर और रेगुलेटर लगा होता है। एमीमीटर के नेगेटिव और पॉजिटिव इलेक्ट्रो को हाथ पर चिपकाया जाता है। 

इस जांच में मिथाइल अल्कोहल, मिलीक्यू वॉटर, फिल्टर पेपर का इस्तेमाल भी किया जाता है। अभी तक करीब 10 हजार से ज्यादा जांच हो चुकी हैं। कई अंतरराष्ट्रीय  मेडिकल जर्नल में भी वैज्ञानिकों ने एम्स की इस मशीन को दुनिया का सबसे बेहतर मॉडल बताया है। 

नशा छोड़ने वालों की कला ने किया हैरान

एम्स का हरेक कर्मचारी उस वक्त हैरान हो जाता है जब उसके सामने नशा छोड़ने वालों की कला दिखाई देती है। शराब, अफीम, चरस, सिगरेट जैसे नशे की लत को छुड़ाने के लिए कई लोग एम्स में भर्ती हुए थे। तमाम काउंसलिंग और दवाओं के जरिये जब इन्होंने नशा छोड़ा तो इनके भीतर की कला उभर कर सामने आई। 

गाजियाबाद स्थित एम्स के नेशनल ड्रग डिपेंडेस ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती इन मरीजों ने हस्तकला का प्रदर्शन दिखाते हुए कई उत्पाद तैयार किए हैं। इन सभी उत्पादों की प्रदर्शनी एम्स के 64वें स्थापना दिवस पर निदेशक कार्यालय में लगी है। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी देखने पहुंचे डॉक्टर व नर्सिंग कर्मचारियों ने जब नशा छोड़ने वालों की हस्तकला देखे तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। 

उन्होंने प्रदर्शनी के प्रतिनिधि से इसके बारे में पूछा तो पता चला कि वे अपने मरीजों को हमेशा ही ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ये मरीज अस्पताल से डिस्चॉर्ज हो चुके हैं लेकिन अपनी कला को एक पहचान के रूप में एम्स में ही छोड़ गए हैं। यह सुन हर कोई अपने फोन में मरीजों की कला को कैद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट भी कर रहे हैं। एम्स के ही मनोरोग विशेषज्ञों का कहना है कि नशा किसी भी इंसान की क्षमता और सोच दोनों को प्रभावित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed