फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Agreement between AIIMS and Railway Institute on medical education

Delhi NCR News: एम्स और रेलवे संस्थान के बीच चिकित्सा शिक्षा को लेकर समझौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण, कौशल विकास और आधुनिक चिकित्सा तकनीक के आदान-प्रदान पर साथ काम करेंगे दोनों संस्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चिकित्सा शिक्षा और मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए एम्स नई दिल्ली, भारतीय रेलवे स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (आईआरपीजीआईएमएसआर) और संबद्ध उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल के बीच समझौता हुआ है। दोनों संस्थानों ने बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।



समझौते के तहत चिकित्सा प्रशिक्षण, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक के आदान-प्रदान पर मिलकर काम किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, इसका उद्देश्य दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है।
विज्ञापन




इसके तहत चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मचारियों को तकनीकी कौशल बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ एक-दूसरे के अनुभव और ज्ञान को साझा करेंगे, जिससे चिकित्सा विद्यार्थियों और चिकित्सकों के प्रशिक्षण को बेहतर बनाया जा सकेगा। साथ ही आधुनिक उपचार पद्धतियों और चिकित्सा तकनीकों से जुड़ी जानकारी के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे के मुताबिक, साझेदारी से संसाधनों के साझा और बेहतर उपयोग के साथ रेलवे अस्पतालों में उपचार सुविधाओं को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed