Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Agniveers in the Air Force will receive training to become yoga instructors.

Delhi NCR News: वायुसेना के अग्निवीरों को मिलेगा योग प्रशिक्षक बनने का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और भारतीय वायुसेना के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन

-समझौते के तहत जवानों को योग प्रशिक्षक(लेवल-1) का ऑनलाइन और कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के अग्निवीर वायु जवान अब योग प्रशिक्षक बनने का प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे। योग से जोडऩे की दिशा में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और भारतीय वायुसेना ने ऐतिहासिक पहल की है। दोनों संस्थानों ने योग सेतु कार्यक्रम के तहत समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत जवानों को योग प्रशिक्षक(लेवल-1) का ऑनलाइन और कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, तनाव प्रबंधन, योग दर्शन और संतुलित यौगिक आहार की जानकारी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनकी मानसिक मजबूती, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाना है, ताकि वे कठिन परिस्थितियों में भी मानसिक संतुलन और कार्यकुशलता बनाए रख सकें। समझौते के अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि यह दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल की पहल है। उन्होंने कहा आप आकाश में हैं और हम जड़ों में योग इस जुड़ाव को और मजबूत बनाता है। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन को शांत रखने और जीवन में अनुशासन लाने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article