फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Agnipath Scheme: Youth protested against Agnipath in Delhi many protesters were detained

Agnipath Scheme: अग्निपथ के विरोध में वजीराबाद रोड पर वाहनों पर किया पथराव, मची अफरा-तफरी

Fri, 17 Jun 2022 06:29 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 17 Jun 2022 06:29 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान योजना को वापस लेने की अपील करते हुए नारेबाजी भी की। उनके हाथ में तख्तियां थीं, जिनमें लिखा था कि रक्षा क्षेत्र में रिक्त सभी पदों को तत्काल भरो और अग्निपथ योजना वापल लो। आईसा और एसएफआई ने आरोप लगाया कि उनके कई सदस्यों को बुरी तरह पीटकर हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Agnipath Scheme: Youth protested against Agnipath in Delhi many protesters were detained
प्रदर्शन करते एसएफआई के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ युवाओं ने शुक्रवार को भजनपुरा में उत्पात मचाया। सुबह में कुछ नकाबपोश युवा अचानक वजीराबाद रोड पर आ गए और वाहनों पर पथराव और डंडा बरसाने लगे। युवाओं को हंगामा करते देख वहां अफरा-तफरी मच गई और दहशत में आए लोग इधर उधर भागने लगे।

विज्ञापन


उपद्रवियों ने दो मिनी बसों पर पथराव कर उनके शीशा तोड़ दिए और पेड़ की डाली में सड़क पर रखकर उसमें आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तुरंत मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक उपद्रवी मौके से फरार हो गए। खजूरी खास थाने में उपद्रवियों के खिलाफ दंगे, शांति भंग करने व वाहनों में तोड़फोड़ सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना के कई वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो फुटेज की तफ्तीश कर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11 बजे खजूरी चौक पर कुछ युवक जमा हुए। उनके हाथ में लाठी डंडे थे। सभी युवक वहां से अग्निपथ योजना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वजीराबाद रोड पर पहुंचे। सभी युवक भजनपुरा के पास उस जगह पर रुक गए, जहां पर मेट्रो का काम हो रहा है। अचानक युवकों ने सड़क पर गुजर रहे वाहनों को रोक दिया और वहां जाम लगा दिया। युवक नारेबाजी करने लगे। कुछ युवकों ने सड़क किनारे पड़े पेड़ की डाली को सड़क पर रखकर उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ युवक अचानक भड़क गए और सड़क किनारे पत्थर उठाकर वाहनों पर फेंकने लगे। दो मिनी बस पर पथराव किए जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई और वाहन चालक अपने वाहनों को छोड़कर दूसरी तरफ भागे। वाहन में सवार लोग भी इधर उधर भागने लगे। इसी बीच किसी ने उपद्रव की सूचना पुलिस को दे दी।


उपद्रव के बाद इलाके में सांप्रदायिक दंगा होने की अफवाह फैल गई। लेकिन समय रहते मौके पर भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल ने पहुंच कर मौर्चा संभाल लिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उपद्रवी वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पथराव में दो मिनी बसों के शीशे टूटे हैं। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस उपद्रव करने वालों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed