{"_id":"3bc24885c8f4f6bca55ec69cfa50bbfe","slug":"agents-create-furore-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में पार्टियों के एजेंटों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में पार्टियों के एजेंटों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 16 May 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में लोकसभा सीट पर तीसरे दौर की मतगणना का परिणाम घोषित न करने पर पार्टियों के एजेंटों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद अधिकारियों ने पार्टियों के एजेंटों को न तो प्रिंट दिए और न ही बोर्ड पर इस दौर में मिले मतों को अपडेट किया।
इसके बाद चौथे दौर की मतगणना शुरू करा दी गई। इसे लेकर तमाम पार्टियों के एजेंटों ने हंगामा शुरू कर दिया।
उनका कहना था कि पहले तीसरे दौर में पार्टियों को मिले वोट बताए जाएं, उसके बाद ही आगे गिनती की जाए।
मतगणना अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया और आश्वासन दिया कि कुछ ही देर में उन्हें प्रिंट दे दिए जाएंगे।
हालांकि चौथे दौर की मतगणना के दौरान भी उन्हें तीसरे दौर के प्रिंट नहीं दिए गए थे।