{"_id":"5c411ed0bdec227389634487","slug":"after-wife-even-viru-death-in-khyala-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्याला की घटनाः पत्नी के बाद वीरू की भी मौत, आरोपी गिरफ्तार, यह थी पूरे विवाद की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्याला की घटनाः पत्नी के बाद वीरू की भी मौत, आरोपी गिरफ्तार, यह थी पूरे विवाद की वजह
Fri, 18 Jan 2019 06:03 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Jan 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
वीरू की मौत पर रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्याला इलाके में पति-पत्नी और उनके बेटे पर चापड़ से हमला करने के मामले में बुधवार देर रात पति की भी मौत हो गई, जबकि महिला ही दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के जखीरा इलाके से आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। वीरू के बेटे आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि आपसी मनमुटाव की वजह से आरोपी ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सनकी मिजाज का है और स्थानीय लोगों से उसके संबंध अच्छे नहीं थे।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से भी मनमुटाव चल रहा था। एक ही मकान में पत्नी और बच्चे आरोपी से अलग दूसरे तल पर रहते हैं जबकि आरोपी भूतल पर रहता है और अपना खाना खुद बनाता है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चापड़ बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
घटना में घायल सुनीता की मौत के बाद उसके पति वीरू ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर घटना के बाद कई टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू की। तड़के जानकारी मिली कि आरोपी जखीरा इलाके में मौजूद है। पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद चापड़ घर के पास ही एक कार के नीचे फेंककर भाग गया था पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे झगड़ा करने के उकसाया गया था।
विज्ञापन
बेटी ने पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
आरोपी की बेटी भी परिजनों के साथ थाने पहुंची और अपने पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पिता उस पर बुरी नजर रखता था। कई बार उसके साथ गलत हरकत की। यहां तक कि उसने अपनी बेटी से शादी करने तक की बात कही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी के व्यवहार से पूरे परिवार को परेशानी होती थी। मूलत: बिहार के पटना का रहने वाला आरोपी की चार बहन और तीन भाई हैं। सभी ख्याला के रघुवीर नगर में रहते हैं।
दिल्ली आने से पूर्व वह सऊदी अरब में रहता था
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार ख्याला सी ब्लॉक जेजे कॅालोनी में आरोपी का अपना मकान है, जिसे उसने 22 साल पहले लिया था। दिल्ली आने से पहले वह करीब 18 साल तक सऊदी अरब में रहा। साउदी अरब जाने से पहले वह दो साल तक मुंबई में रहा था। पिछले दो साल से वह दिल्ली में रह रहा था।