{"_id":"62d8654193aed03c78141ea8","slug":"after-two-years-jawaharlal-nehru-university-campus-will-open-completely-from-august-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU: दो साल बाद 3 अगस्त से जेएनयू में लगेंगी क्लास, विश्वविद्यालय ने अधिसूचना की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU: दो साल बाद 3 अगस्त से जेएनयू में लगेंगी क्लास, विश्वविद्यालय ने अधिसूचना की जारी
Thu, 21 Jul 2022 02:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:04 AM IST
सार
जेएनयू प्रशासन ने बुधवार को कैंपस को दो साल बाद पूरी तरह खोलने को लेकर अधिसूचना जारी की है। इसमें लिखा है कि 3 अगस्त से कक्षाएं पूरी तरह से क्लासरूम में चलेंगी।
विज्ञापन
JNU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस 3 अगस्त से दो साल के बाद पूरी तरह से खुलने जा रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते मध्य मार्च 2020 को जेएनयू कैंपस और हॉस्टल बंद कर दिये गए थे। इसके बाद पिछले साल लैब और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाओं को शुरू किया गया था। लेकिन कक्षाएं ऑनलाइन मोड से ही चल रही थी।
जेएनयू प्रशासन ने बुधवार को कैंपस को दो साल बाद पूरी तरह खोलने को लेकर अधिसूचना जारी की है। इसमें लिखा है कि 3 अगस्त से कक्षाएं पूरी तरह से क्लासरूम में चलेंगी। इसलिए छात्रों से आग्रह किया जाता है कि 3 अगस्त से पारंपरिक तरीके से कक्षाओं में पढ़ाई को लेकर वे अपनी तैयारी शुरू कर दें। सभी छात्रों को कक्षाओं में आना अनिवार्य है।