फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the snatching he bowed his head in front of the lord. CCTV cameras got him arrested

Delhi : झपटमारी के बाद प्रभु के सामने शीश झुकाया. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे ने गिरफ्तार करवाया

Fri, 25 Apr 2025 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 04:36 AM IST
सार

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश कैद हो गए। केशवपुरम थाना पुलिस ने फुटेज के जरिए इनकी पहचान कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
After the snatching he bowed his head in front of the lord. CCTV cameras got him arrested
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झपटमारी करने के बाद हेलमेट उतार कर मंदिर में प्रार्थना करना दो बदमाशों को भारी पड़ गया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश कैद हो गए। केशवपुरम थाना पुलिस ने फुटेज के जरिए इनकी पहचान कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों बदमाश नशे के आदी हैं और लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दे रहे थे। बदमाशों पर पहले से झपटमारी, लूटपाट, आर्म्स एक्ट और चोरी के 32 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी उदयवीर और सोनू के रूप में हुई है। 9 अप्रैल को शिकायतकर्ता उत्तम नगर निवासी सौरभ सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां प्रेमलता के साथ बाइक से त्रि नगर आया था।
विज्ञापन


गली नंबर-54 में उसकी मां बाइक से उतरकर पैदल चलने लगी। इसी दौरान वहां बाइक से आए दो युवकों ने मां से सोने की चेन झपटकर भाग गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज की जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश हेलमेट पहने थे। वारदात को अंजाम देकर दोनों एक मंदिर के पास रुके और हेलमेट उतारकर प्रार्थना करने लगे। वह इस बात से अनजान थे कि मंदिर में लगे सीसीटीवी में उनका चेहरा कैद हो गया है।

पुलिस आरोपियों की तस्वीरें को आस-पास के थानों में भेजा। इसके जरिए पुलिस ने इनकी पहचान कर ली। पुलिस ने उदयवीर को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसका साथी अपने पैतृक गांव रामपुरा शामली उत्तर प्रदेश में छिपा हो सकता है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उदयवीर पर तीस और सोनू पर दो मामले दर्ज हैं।

युवक से मोबाइल लूटा, विरोध करने पर दोस्त को चाकू से गोदा, तीन गिरफ्तार 

पश्चिम विहार में बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक युवक से मोबाइल लूट लिया। दोस्त के विरोध करने पर बदमाश चाकू मारकर भाग गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। 24 घंटे के भीतर वारदात में शामिल तीन बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

बदमाशों की पहचान ज्वालापुरी निवासी पुनीत, सूरज और आदित्य के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल और चाकू बरामद किया है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल काे शिकायतकर्ता अपने दोस्त के साथ उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक से बाहर निकला। वह ज्वालापुरी में दोस्त जितेन्द्र से मिलने जा रहा था। रास्ते में दो बदमाशों ने रोक लिया।

बदमाशाें ने शिकायतकर्ता के दोस्त से मोबाइल लूट लिया और शिकायतकर्ता से भी लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से धमकाया और फिर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता का इलाज करवाने के बाद शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। बदमाशों की पहचान करने के बाद पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी। बुधवार को पुलिस ने ज्वालापुरी से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed